एसीबी में 31 सिपाही-हवलदार स्थानांतरित
रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में जिलों के 31 सिपाही-हवलदार का स्थानांतरण हो गया है।
रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में जिलों के 31 सिपाही-हवलदार का स्थानांतरण हो गया है। इनमें रांची जिला बल के 21, पलामू जिला बल के दो, चाईबासा जिला बल के तीन, गढ़वा जिला बल के एक, गुमला के दो, पाकुड़ के एक व कोडरमा जिला बल के एक जवान शामिल हैं। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है और सभी स्थानांतरित सिपाही-हवलदारों को 10 नवंबर तक एसीबी में योगदान देने के लिए आदेश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय में 1 नवंबर को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय सह कार्मिक की अध्यक्षता में हुई स्थानांतरण समिति की बैठक में ही स्थानांतरण का यह निर्णय लिया गया था।
------
जिनका एसीबी में स्थानांतरण हुआ है :
- रांची जिला बल से : हवलदार रतन लाल हेम्ब्रम, धीरेंद्र कुमार सिंह व अखिलेश कुमार, सिपाही पंकज कुमार, प्रवीण कुमार महतो, पवन कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार साहू, सुदर्शन महतो, रीतेश कुमार, अजय कुमार महतो, आलोक कुमार, अंजनी कुमार, सुमन कुमार, अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार दास, भोला राम महतो, सामंत प्रकाश दास, चंद्रशेखर, अमित कच्छप, मनीष कुमार सोरेन, प्रेम प्रकाश उरांव।
- पलामू जिला बल से : सिपाही रंजीत कुमार साव व मनोज कुमार मंडल।
- चाईबासा जिला बल से : अभिषेक आनंद, उमेश सिंह, राज मोहन राजन।
- गढ़वा जिला बल से : सिपाही रणधीर कुमार।
- गुमला जिला बल से : सिपाही दिलीप कुमार रजक व अनुज कुमार।
- कोडरमा जिला बल से : सुनील प्रसाद।
- पाकुड़ जिला बल से : पूरण महतो।
---------