Move to Jagran APP

बेंगलुरु कैंट के बदले विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु रूकेंगी ट्रेनेंं

रेलवे ने निर्णय लिया है कि रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेनों का स्थानांतरण एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु पर किया जाएगा। यह ट्रेनें बेंगलुरु कैंट यशवंतपुर स्टेशन के स्थान पर सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से परिचालित होंगी

By Jagran News RanchiEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 12:28 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 12:28 PM (IST)
बेंगलुरु कैंट के बदले विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु रूकेंगी ट्रेनेंं
बेंगलुरु कैंट के बदले विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु रूकेंगी ट्रेनेंं

रांची, जासं । रेलवे ने निर्णय लिया है कि रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेनों का स्थानांतरण एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु पर किया जाएगा। यह ट्रेनें बेंगलुरु कैंट, यशवंतपुर स्टेशन के स्थान पर सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से परिचालित होंगी। ट्रेन संख्या 18637 हटिया बेंगलुरु कैंट साप्ताहिक एक्स्प्रेस ट्रेन 16 जुलाई से हटिया से प्रस्थान कर बेंगलुरु कैंट के स्थान पर सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु जाएगी। ट्रेन संख्या 18637 हटिया सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस 16 जुलाई से प्रत्येक शनिवार हटिया से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का कृष्णराजपुरम आगमन 02:23 बजे एवं प्रस्थान 02:25 बजे तथा सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु आगमन 03:15 बजे होगा, ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव अन्य स्टेशनों पर पूर्ववत रहेगी। ट्रेन संख्या 18638 बेंगलुरु कैंट हटिया साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 जुलाई से बेंगलुरु कैंट के स्थान पर सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 18638 सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु हटिया एक्सप्रेस 19 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से प्रस्थान 00:30 बजे, कृष्णराजपुरम आगमन 00:43 बजे एवं प्रस्थान 00:45 बजे होगा। ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव अन्य स्टेशनों पर पूर्ववत रहेगी। ट्रेन संख्या 12835 हटिया यशवंतपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 जुलाई से हटिया से प्रस्थान कर यशवंतपुर के स्थान पर सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु जाएगी। ट्रेन संख्या 12835 हटिया सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार एवं रविवार, हटिया से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु आगमन 03:15 बजे होगा। ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव अन्य स्टेशनों पर पूर्ववत रहेगी। ट्रेन संख्या 12836 यशवंतपुर हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 जुलाई से यशवंतपुर के स्थान पर सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12836 सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार, सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से प्रस्थान 08:50 बजे, कृष्णराजपुरम आगमन 09:04 बजे एवं प्रस्थान 09:05 बजे होगा। ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव अन्य स्टेशनों पर पूर्ववत रहेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.