Coronavirus Update: सिमडेगा में अब तक 32 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, जानें ताजा हाल
Jharkhand Corona News. शनिवार को कोरोना के 13 मरीज स्वस्थ हुए। उन्हें होम क्वारंटाइन में भेजा गया है। अब तक जिले में 98 मरीजों में से 32 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 03:51 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 03:51 PM (IST)
सिमडेगा, जासं। सिमडेगा जिला में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 32 मरीज महामारी को मात देकर अपने घर वापस लौट गए हैं। यहां मिले कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का इलाज शांति भवन मेडिकल सेन्टर बीरू में किया जा रहा है। इधर इलाजरत लोगों का दस दिन पूर्ण हो जाने के उपरांत उनका सैम्पल लेकर पुनः जांच के लिए भेजा गया था। भेजे गए 15 में से सिर्फ दो पाॅजिटिव पाए गए एवं 13 व्यक्ति स्वस्थ्य हो गए हैं। इसमें से एक व्यक्ति 52 वर्ष के हैं। इन स्वस्थ व्यक्तियों को आज होम क्वारंटाइन के लिए भेजा गया। विदित हो कि जिले में अबतक कुल 98 मरीज मिले हैं। इनमें से 32 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें