Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 9th October 2019, चुनाव तैयारियों की समीक्षा, पेट्रोल पंप से लूट, बच्चे की सर्जरी, सखी मंडल, पंडालों में ईवीएम

Top Ranchi News of the Day 9th October 2019. पढ़ें बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 04:47 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 04:47 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 9th October 2019, चुनाव तैयारियों की समीक्षा, पेट्रोल पंप से लूट, बच्चे की सर्जरी, सखी मंडल, पंडालों में ईवीएम
Top Ranchi News of the Day, 9th October 2019, चुनाव तैयारियों की समीक्षा, पेट्रोल पंप से लूट, बच्चे की सर्जरी, सखी मंडल, पंडालों में ईवीएम

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 9th October 2019 - बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। अपराधियों ने पेट्रोल पंप से 9 लाख रुपये लूट लिए। सामान्य से तीन गुना बड़े सिर वाले बच्चे की रिम्स में सर्जरी की गई। झारखंड में बीते पांच साल में 20 लाख से ज्यादा महिलाएं सखी मंडल से आत्मनिर्भर बनीं। दुर्गा पूजा पंडालों में निर्वाचन आयोग की ओर से आम लोगों को ईवीएम की जानकारी दी गई। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

रांची उपायुक्त ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की, बूथों पर न्यूनतम सुविधा पर दिया जोर

रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे ने कहा है कि सभी बूथों की वनरेबिलिटी मैपिंग बेहद जरूरी है। वे बुधवार को चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक कर रहे थे। मतदाताओं को नकारात्मक रूप से वोटिंग के लिए प्रभावित किए जाने की संभावना पर उन्होंने पूरी जानकारी एकत्रित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त रे ने बूथों में न्यूनतम सुविधा सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। बूथों में बिजली, पानी, शौचालय, मोबाइल चार्जिंग, विभिन्न माता समितियों द्वारा खाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने सिविल सर्जन को क्लस्टर पर मेडिकल फैसिलिटी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

अपराधियों ने पेट्रोल पंप से 9 लाख रुपये लूटे

राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के प्रेमनगर के समीप बिरसा सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप में अपराधियों ने लूटपाट की है। मंगलवार रात नौ बजे अपराधियों ने नौ लाख साढ़े बाइस हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। इस संबंध में पेट्रोल पंप के मैनेजर हडख़ोरी लाल ने नगड़ी थाना में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि सात नकाबपोश अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

रिम्स में सामान्य से 3 गुना बड़े सिर वाले बच्चे की सफल सर्जरी

रिम्स के पेडियाट्रिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक बार फिर से जटिल सर्जरी कर एक माह के बच्चे की जिंदगी बचा ली। बच्चे का सिर सामान्य से तीन गुना बड़ा था, जो पीछे की तरफ निकला हुआ था। चिकित्सकों ने सिर्फ डेढ़ घंटे में सर्जरी कर सिर के बड़े हिस्से को सफलतापूर्वक काटकर अलग कर दिया। इस सर्जरी की सबसे बड़ी चुनौती थी कि बच्चे की सर्जरी कम से कम समय पर पूर्ण कर लेना था। अन्यथा बच्चे की मुश्किलें बढ़ सकती थी।

झारखंड में सखी मंडल से 20 लाख से ज्यादा महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे सखी मंडल से राज्य में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। वे न सिर्फ खुद के पैरों पर खड़ी हो रही हैं बल्कि अपने परिवार की आर्थिक मदद भी कर रही हैं। इस प्रकार वे झारखंड के विकास में भी अपनी भूमिका निभा रही हैं। बीते पांच साल में 20 लाख से ज्यादा महिलाओं ने सखी मंडल का लाभ उठाया और आत्मनिर्भर बनीं। झारखंड में दो लाख से ज्यादा सखी मंडल है। मुख्यमंत्री रघुवर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

दुर्गा पूजा पंडालों में दी गई ईवीएम की जानकारी

झारखंड में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होना है। संभावना है कि इस महीने के अंत तक चुनाव के तारीख का एलान हो जाए। दूसरी ओर मतदाताओं को जागरुक करने के लिए निर्वाचन आयोग अभी से ही सक्रिय है। दुर्गा पूजा के दौरान शहर के पूजा पंडालों में निर्वाचन आयोग की ओर से आम लोगों को ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी देने के लिए व्यवस्था की गई थी। पूजा पंडालों में ईवीएम/वीवीपैट की जानकारी लोगों को दी गई। लोगों को ईवीएम/वीवीपैट की जानकारी देने के लिए प्रतिनियुक्त ट्रेनरों ने बताया कि कैसे ईवीएम/वीवीपैट काम करते हैं। ईवीएम/वीवीपैट की जानकारी लेने के लिए लोगों में भी उत्सुकता दिखाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.