Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 8th December 2019, आइईडी ब्लास्ट, सुधांशु त्रिवेदी, कल आएंगे पीएम, प्रियंका के आने पर शंका, गांवों के वोटर

Top Ranchi News of the Day 8th December 2019. पढ़ें रविवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 05:41 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 05:41 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 8th December 2019, आइईडी ब्लास्ट, सुधांशु त्रिवेदी, कल आएंगे पीएम, प्रियंका के आने पर शंका, गांवों के वोटर
Top Ranchi News of the Day, 8th December 2019, आइईडी ब्लास्ट, सुधांशु त्रिवेदी, कल आएंगे पीएम, प्रियंका के आने पर शंका, गांवों के वोटर

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 8th December 2019 - रविवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। रांची के तमाड़ में आइईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान बुरी तरह जख्मी हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि झारखंड चुनाव में यूपीए हाफ होगा, बाकी अन्य सभी विपक्षी दल साफ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हजारीबाग के बरही में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए आने में शंका बनी हुई है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में शहरी मतदाता जहां उदासीन रहे, वहीं ग्रामीण इलाकों में खूब वोट पड़े। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

रांची के तमाड़ में आइईडी ब्लास्ट, 2 जवान जख्मी

राजधानी रांची के तमाड़ में रविवार को आइइडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के 2 जवान बुरी तरह घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों का नाम प्रणय दास और जिग्नेश चौधरी है। घायल जवानों का हाल जानने एडीजी ऑपरेशन मुरारी लाल मीणा और सीआरपीएफ आइजी संजय आनंद लाठकर मेडिका अस्पताल पहुंचे। घायल जवानों में से एक प्रणय दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एयर एंबुलेंस से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल्ली भेज दिया गया।

सुधांशु त्रिवेदी बोले- यूपीए होगा हाफ, बाकी विपक्ष साफ

भाजपा ने पहले दो चरणों के चुनाव के रुझानों को अपने पक्ष में बताते हुए विपक्षी दलों पर तंज कसा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि झारखंड में चुनाव का परिणाम साफ है। यूपीए हाफ होगा, बाकी अन्य सभी विपक्षी दल साफ। न परिवार बचेगा, न हैसियत। त्रिवेदी रविवार को रांची में भाजपा के मीडिया सेल में पत्रकारों से मुखातिब थे। सुधांशु त्रिवेदी ने यूपीए गठबंधन के शीर्ष नेताओं को पराजित सेनापतियों का समूह बताया।

कल झारखंड आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

झारखंड में डबल इंजन की सरकार की पुन: सत्ता में वापसी के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। केंद्र सरकार अपने शक्तिशाली इंजन के रसद-पानी के साथ राज्य सरकार के इंजन को पूरी ताकत प्रदान कर रही है। झारखंड में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत अपने स्टार प्रचारकों की पूरी फोर्स उतार दी है। इसी क्रम में नौ दिसंबर सोमवार को पीएम मोदी फिर आ रहे हैं। उनकी जनसभा बरही और बोकारो में प्रस्तावित है। पहले दो चरणों के लिए आधा दर्जन जनसभा कर चुके भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीसरे और चौथे चरण के लिए भी ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे।

प्रियंका गांधी के झारखंड चुनाव में प्रचार के लिए आने पर अब भी शंका

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शुमार प्रियंका गांधी के झारखंड आने पर अब तक शंका बनी हुई है। कांग्रेस नेता अभी प्रियंका गांधी की ओर से चुनावी रैली के लिए दिन-तारीख की पुष्टि नहीं होने की बात कह रहे हैं। इधर सोमवार, 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी भी झारखंड के चुनावी रण में उतरेंगे।

शहरी मतदाताओं को सबक सिखा गए गांवों के वोटर

झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण की 20 सीटों पर मतदान में गांवों के वोटर शहरी मतदाताओं को सबक सिखा गए। हर बार की तरह इस चुनाव में भी अपने मताधिकार को लेकर शहरी वोटर जहां उदासीन रहे, वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्र होते हुए भी गांवों के वोटरों ने कामकाज के बीच अपने अधिकार का उपयोग किया। शहरी वोटरों की उदासीनता के कारण ही जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी जैसे शहरी क्षेत्रों के अलावा सरायकेला में मतदान पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा काफी कम हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.