Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 6th April 2020, पेड़ से लटकता किशोरी का शव, मनरेगा मजदूरों को राहत, कोरोना का चौथा मरीज, आरएसएस का कार्यक्रम स्‍थगित, राज्‍यपाल की बैठक

Top Ranchi News of the Day 6th April 2020. पढ़ें सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 05:15 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 05:15 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 6th April 2020, पेड़ से लटकता किशोरी का शव, मनरेगा मजदूरों को राहत, कोरोना का चौथा मरीज, आरएसएस का कार्यक्रम स्‍थगित, राज्‍यपाल की बैठक
Top Ranchi News of the Day, 6th April 2020, पेड़ से लटकता किशोरी का शव, मनरेगा मजदूरों को राहत, कोरोना का चौथा मरीज, आरएसएस का कार्यक्रम स्‍थगित, राज्‍यपाल की बैठक

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 6th April 2020 - सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। रांची के सिल्‍ली इलाके में एक किशोरी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। झारखंड के मनरेगा मजदूरों को लॉकडाउन में बड़ी राहत मिली है। झारखंड में कोरोना वायरस का चौथा मरीज मिला है। कोरोना वायरस को लेकर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ का कार्यक्रम पूरे देश में 30 जून तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है। राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्‍य में कोरोना वायरस के मौजूदा हालात को लेकर सीएम हेमंत सोरेन और अन्‍य अधिकारियों के साथ बैठक की। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

सिल्‍ली में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, ग्रामीणों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

सिल्ली थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया है। शव राम डेरा के समीप हिरन पार्क जंगल के ऊपर हाट के नजदीक दुपट्टे से पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। किशोरी विगत एक अप्रैल से घर से लापता थी। परिजनों ने इस बारे में स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। वे अपने स्तर से किशोरी की खोजबीन कर रहे थे। लड़की के कपड़े फ़टे हुए थे और शरीर के नीचे के हिस्से में कपड़े नहीं थे। इसलिए ग्रामीण दुष्कर्म की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

झारखंड के मनरेगा मजदूरों को मिली बड़ी राहत

कोरोना से बचाव को लेकर लागू लॉकडाउन में झारखंड के मनरेगा मजदूरों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने लॉकडाउन में उनकी परेशानियों को देखते हुए उनके खाते में मजदूरी के रूप में बकाया राशि डाल दी है। कुल 160 करोड़ रुपये उनके खाते में डाले गए हैं। झारखंड के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी मद में 160 करोड़ रुपया बकाया था। केंद्र ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 171 रुपये से बढ़ाकर 194 रुपये कर दी है। वहीं, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देश के आलोक में कुछ शर्तों के साथ मनरेगा कार्यों के संचालन हेतु निर्देश जिलों को दिए गए हैं।

झारखंड में मिला कोरोना का चौथा मरीज, रांची की महिला टेस्‍ट में पाॅजिटिव

झारखंड में कोरोना का चौथा मरीज मिला है। रांची के हिंदीपीढ़ी इलाके की एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या राज्य में बढ़कर चार हो गई है। मलेशियाई महिला की कोरोना पाॅजिटिव पुष्टि होने के बाद रांंची के हिंदपीढ़ी इलाके में लगातार स्क्रीनिंग चल रही है। इस महिला का सैंपल स्क्रीनिंग के दौरान लिया गया था। रविवार को झारखंड में कोरोना का तीसरा मरीज मिला था। बोकारो की रहने वाली महिला कोरोना टेस्‍ट में पाॅजिटिव पाई गई थी। वह पिछले दिनों बांग्‍लादेश की यात्रा कर लौटी है। झारखंड में कोरोना के अबतक चार मरीज हो गए हैं। रांची में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पहली मलेशियाई महिला और दूसरी यह महिला।

जून तक देश में नहीं होगा राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ का कोई सामूहिक कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोरोना वायरस को लेकर जून तक अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। इस दौरान किसी भी तरह का सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा। संघ पर लगे प्रतिबंध के बाद यह पहली बार है जब राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ ने पूरे देश में चलने वाले अपने तीनों तरह के प्रशिक्षण शिविर को स्थगित कर दिया है। आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि अभी अधिकतर स्वयंसेवक पूरे देश में राहत कार्य चलाने में लगे हैं। आगे जैसी स्थिति रहेगी, उसके हिसाब से निर्णय लिया जाएगा।

कोरोना वायरस को लेकर राज्‍यपाल ने सीएम संग की उच्‍चस्‍तरीय बैठक

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु सोमवार को राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें उन्‍होंने मौजूदा हालात की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक एमवी राव, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी आदि उपस्थित रहे। बैठक में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने जरूरी उपकरणों की कमी की ओर राज्यपाल का ध्यान दिलाया। बैठक के बाद सीएम ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि बैठक में राज्‍यपाल को राज्‍य की वर्तमान हालात के बारे में अवगत कराया गया। गरीब राज्‍य होने के बावजूद कोरोना से लड़ने के लिए हमारी मुकम्‍मल तैयारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.