Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 4th June 2020, 8वीं का रिजल्‍ट जारी, हिंदू साम्राज्‍य दिवस आज, शहरी निकायों में जलापूर्ति, बंधक प्रवासी, बसों को प्रवेश नहीं

Top Ranchi News of the Day 4th June 2020. पढ़ें गुरुवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 05:34 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 05:34 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 4th June 2020, 8वीं का रिजल्‍ट जारी, हिंदू साम्राज्‍य दिवस आज, शहरी निकायों में जलापूर्ति, बंधक प्रवासी, बसों को प्रवेश नहीं
Top Ranchi News of the Day, 4th June 2020, 8वीं का रिजल्‍ट जारी, हिंदू साम्राज्‍य दिवस आज, शहरी निकायों में जलापूर्ति, बंधक प्रवासी, बसों को प्रवेश नहीं

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 4th June 2020 - गुरुवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। जैक बोर्ड की आठवीं की परीक्षा में लगभग 92 फीसद विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। आज पूरे प्रदेश में हिंदू साम्राज्‍य दिवस मनाया जा रहा है। शहरी निकायों में जलापूर्ति के लिए विश्‍व बैंक मदद करेगा। अंडमान में बंधक बने प्रवासी आज झारखंड वापस लौटेंगे। बिहार और बंगाल की बसों में झारखंड में प्रवेश नहीं मिलेगा। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

जैक बोर्ड की 8वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत विद्यार्थी पास

झारखंड शैक्षणिक परिषद की आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पूरे राज्‍य में 514639 परीक्षार्थियों में से 503862 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 100981 विद्यार्थी ए+ ग्रेड से पास हुए। परीक्षा 24 जनवरी को हुई थी। जैक बोर्ड सभागार में रिजल्‍ट जारी किया गया। परीक्षा में 91.60 फीसद छात्र सफल रहे। सिमडेगा का परिणाम सबसे बेहतर रहा। इस जिले के 92.32% विद्यार्थी पास हुए हैं। लोहरदगा का रिजल्‍ट सबसे खराब रहा। यहां के 90.59 फीसद बच्‍चों ने सफलता हासिल की। रांची में 91.44 फीसद विद्यार्थियों को सफलता हासिल हुई है।

आज मनाया जा रहा है हिंदू साम्राज्य दिवस

कोरोना वायरस के कारण फैली वैश्विक महामारी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सकारात्मक रूप में लेना शुरू कर दिया है। आरएसएस के छह प्रमुख उत्सवों में से एक हिंदू साम्राज्य दिवस आज संघ एवं अनुषांगिक संगठनों के लोग अपने-अपने घरों में मनाएंगे। बच्चों के लिए जहां शिवाजी पर चित्र प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, वहीं शिवाजी के जीवन पर संघ के पदाधिकारियों का ऑनलाइन बौद्धिक भी जारी है। झारखंड में सभी स्वयंसेवक अपने-अपने घरों में शाम 6.30 बजे शिवाजी के चित्र के सामने दीप जलाकर परिवार के साथ सामूहिक प्रार्थना करेंगे। कई राज्यों में तो एक सप्ताह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

11 शहरी निकायों में वर्ल्‍ड बैंक की सहायता से पेयजलापूर्ति

झारखंड में शहरी क्षेत्र के हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत राज्य के 11 शहरी निकायों का चयन किया गया है। चयनित निकायों के लगभग 70 हजार आवासों के साढे़ तीन लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मिल पाएगा। यह योजना विश्व बैंक द्वारा वित्तीय सहायता से क्रियान्वित कराई जाएगी। विश्व बैंक के झारखंड म्यूनिसिपल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन से पेयजलापूर्ति का काम कराया जाएगा। चयनित परामर्शी कंपनियां ही डिजाइन एवं डीपीआर बनाएंगी। इस काम के लिए एजेंसियों का चयन निविदा माध्यम से किया जाएगा। सभी घरों को पाइप कनेक्शन दिया जाएगा।

अंडमान निकोबार में बंधक बने प्रवासी मजदूर आज आएंगे वापस

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बंधक बनाए गए 40 प्रवासी मजदूर अंडमान से हवाई जहाज के माध्यम से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सभी प्रवासी मजदूर पहली बार हवाई जहाज से यात्रा करेंगे। सरकार के प्रयास से सभी बंधक प्रवासी मजदूरों को झारखंड लाने का प्रयास सफलता मिली। अंडमान से झारखंड आने वाले प्रवासी मजदूरों में सात मजदूर हवाई जहाज में सीट के अभाव में नहीं आ पा रहे हैं। उन्हें बाद में लाया जाएगा। इधर, पोर्टब्लेयर में फंसे झारखंड के 180 प्रवासी मज़दूर भी आज ही चार्टर्ड विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

झारखंड में बिहार-बंगाल की बसों को प्रवेश नहीं

झारखंड सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्‍य में बसों के संचालन की अनुमति नहीं मिलेगी। झारखंड में अंतरराज्यीय परिवहन की अनुमति अभी नहीं दी गई है। यहां तक कि प्राइवेट वाहनों को भी झारखंड आने के लिए ई-पास आवश्यक होगा। दूसरी ओर, पहले से ही झारखंड के वाहनों को एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए भी ई-पास की आवश्यकता होगी। बिहार में इंटर स्टेट बसों के परिचालन की अनुमति के साथ ही झारखंड आने के लिए सैकड़ों की संख्या में बसों की बुकिंग शुरू हो गई। बंगाल और बिहार से बसें पहुंच भी गईं। बुधवार को रांची में ऐसी पांच बसों को जब्त भी किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.