Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 31st March 2020, बिजली कटौती से राहत, रांची को किया सैनिटाइज, पहला कोरोना मरीज, थानेदार हटाए गए, चैती छठ संपन्‍न

Top Ranchi News of the Day 31st March 2020. पढ़ें मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 05:24 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 05:24 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 31st March 2020, बिजली कटौती से राहत, रांची को किया सैनिटाइज, पहला कोरोना मरीज, थानेदार हटाए गए, चैती छठ संपन्‍न
Top Ranchi News of the Day, 31st March 2020, बिजली कटौती से राहत, रांची को किया सैनिटाइज, पहला कोरोना मरीज, थानेदार हटाए गए, चैती छठ संपन्‍न

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 31st March 2020 - मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण बिजली कटौती अगले तीन महीने तक नहीं होगी। रांची नगर निगम ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए शहर को सैनिटाइज किया। झारखंड में कोरोना का पहला मरीज पाया गया है। युवक की पिटाई मामले में थानेदार को हटा दिया गया है। उदीयमान सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ चैती छठ संपन्‍न हो गया है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

कोरोना और लॉकडाउन के कारण बिजली कटौती से 3 माह तक राहत

कोरोना और लॉकडाउन के कारण बिजली उत्पादक कंपनियां बकाया रहने के बावजूद अगले तीन माह तक आपूर्ति में कटौती नहीं कर पाएंगी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने कोरोना से बचाव के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है। झारखंड विद्युत वितरण निगम लाकडाउन से पैदा हुए हालात से निपटने के लिए उपभोक्ताओं को राहत देने की तैयारी कर रही है। इसके तहत बिल नहीं चुका पाने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।

रांची नगर निगम ने केमिकल का छिड़काव कर शहर को किया सैनिटाइज

रांची में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए रांची नगर निगम शहर को सैनिटाइज करा रहा है। शहर के कई इलाकों में निगम ने वाटर टैंकर में लगाए गए स्प्रिंकलिंग मशीन से 1% सोडियम हाइपोक्लोराइट केमिकल का छिड़काव किया। बता दें कि रांची में कोराेना का पहला मामला सामने आ गया है। खतरा अभी बरकरार है। दूसरे प्रदेशों से लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। इससे कोरोना वायरस के प्रसार का खतरा बना हुआ है। शहर के सैनिटाइज होने से इससे काफी हद तक राहत मिलेगी।

झारखंड में मिला कोरोना वायरस का पहला मरीज

झारखंड में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिला है। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में कोरोना मरीज पाया गया है। स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। झारखंड अभी तक कोरोना वायरस से बचा हुआ था। कोराेना वायरस की जांच में पाॅजिटिव पाई गई मरीज मलेशिया की रहने वाली महिला है। वह महिला तब्लीगी मरकज से जुड़ी हुई है। उक्त महिला की जांच सोमवार को ही रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्रोस मैच की गई। इसके बाद रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव मिली।

रांची में युवक की बेरहमी से पिटाई मामले में हटाए गए थानेदार

रांची के हिंदपीढ़ी के युवक से थाने में बेरहमी से पिटाई के आरोप में हिंदपीढ़ी के थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी हटा दिए गए हैं। एसएसपी अनीश गुप्ता ने थानेदार को लाइन हाजिर करते हुए उनके खिलाफ जांच का आदेश दिया है। शनिवार की रात हिंदपीढ़ी भट्टी चौक के समीप रहने वाले युवक मो. मुजीब को हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई थी। जहां 24 घंटे से ज्यादा रखकर उसे जमकर पीटा गया। इसके साथ ही प्रताड़ित किया गया।

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्‍न

चैती छठ पूजा का महापर्व मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। कोरोना का संक्रमण को लेकर शारीरिक दूरी रखने को लेकर अधिकांश लोगों अपने घर में ही रहकर पूजा की। चैती छठ पर्व में श्रद्धालुओं ने छठी मइया व भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। कोरोना के संक्रमण को लेकर सरकार व प्रशासन की अपील का असर दिखा। दस प्रतिशत लोग भी घरों से बाहर नहीं निकले। अधिकांश श्रद्धालुओं ने अपने बागान व घर की छत पर ही खड़े होकर सूर्य को अर्घ्‍य दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.