Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 26th March 2020, सेना भर्ती स्थगित, इरफान अंसारी कर रहे इलाज, रांची में होम डिलीवरी, दिल्ली में फंसे झारखंडी, रामचंद्र बैठा का निधन

Top Ranchi News of the Day 26th March 2020. पढ़ें गुरुवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 05:30 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 26th March 2020, सेना भर्ती स्थगित, इरफान अंसारी कर रहे इलाज, रांची में होम डिलीवरी, दिल्ली में फंसे झारखंडी, रामचंद्र बैठा का निधन
Top Ranchi News of the Day, 26th March 2020, सेना भर्ती स्थगित, इरफान अंसारी कर रहे इलाज, रांची में होम डिलीवरी, दिल्ली में फंसे झारखंडी, रामचंद्र बैठा का निधन

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 26th March 2020 - गुरुवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। रांची में होने वाली सेना भर्ती रैली कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण स्थगित कर दी गई है। विधायक इरफान अंसारी रिम्स में कोरोना मरीजों का इलाज करेंगे। रांची में लॉकडाउन के दौरान सामानों की होम डिलीवरी शुरू हो गई है। दिल्ली में फंसे झारखंड के लोगों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मदद मांगी। कांके से विधायक रहे रामचंद्र बैठा का निधन हो गया है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

रांची में होने वाली सेना भर्ती रैली स्थगित

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए रांची में होने वाली सेना भर्ती रैली स्थगित कर दिया गया है। रांची के मोरहाबादी मैदान में पुरुषों के लिए 5 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन होना था। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार कोरोना के बढ़ते प्रसार के कारण सेना भर्ती अभी स्थगित किया जाता है। अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। बता दें कि झारखंड के सभी 24 जिलों के युवाओं के लिए थल सेना में भर्ती के लिए रैली का आयोजन होना था। इसके लिए 20 मार्च तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया था।

विधायक इरफान अंसारी करेंगे कोरोना मरीजों का इलाज

कोरोनावायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित की गई है। यह महामारी दुनिया भर के देशों में फैल चुकी है। भारत में भी अलग-अलग राज्यों में यह अपना कहर बरपा रही है। महामारी को देखते हुए झारखंड के जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी कोरोना पीडि़त मरीजों का इलाज करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोरोना मरीजों का इलाज करने के लिए अनुरोध किया था। इरफान अंसारी रिम्स के ही छात्र रहे हैं। वे झारखंड विधानसभा में मुखर विधायक माने जाते हैं।

रांची में होम डिलीवरी, मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन नंबर जारी

राजधानी रांची में झारखंड लॉकडाउन के दौरान आम लोगों की सहूलियत के लिए रांची पुलिस लगातार आवश्यक सेवाओं को सहज और सरल बनाने में जुटी हुई है। गुरुवार को डोरंडा थाना प्रभारी शैलेश कुमार की ओर से विभिन्न गाडिय़ों में पास लगाकर सामानों की होम डिलीवरी कराई गई। रांची में लॉकडाउन के चौथे दिन गुरुवार को पुलिस की मशक्कत के बगैर स्वत: स्फूर्त लॉकडाउन का नजारा दिखाई दे रहा। सड़कों पर भीड़ कम दिखाई दे रही। इधर, रांची डीसी ने मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक 9801114493 या 9801133966 नंबर पर फोन किया जा सकता है।

दिल्ली में फंसे झारखंड के लोगों के लिए सीएम हेमंत ने केजरीवाल से मांगी मदद

झारखंड के कुछ लोग दिल्ली में लॉकडाउन के कारण फंस गए हैं। उन्हें भोजन तक नसीब नहीं हो रहा है। इस बाबत एक ट्वीटर यूजर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद मांगी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से इनकी मदद के लिए अनुरोध किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहल से दिल्ली में फंसे झारखंड के लोगों के लिए भोजन का प्रबंध हो गया। इसके लिए सीएम हेमंत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद कहा है।

पूर्व विधायक रामचंद्र बैठा का निधन, झारखंड के नेताओं ने जताया दुख

रांची के कांके विधानसभा से कई बार विधायक रहे रामचंद्र बैठा का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्रदेश की राजनीति में रामचंद्र बैठा का बड़ा कद था। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक दल के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बताया जाता है कि आज गुरुवार सुबह ह्दय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक सीपी सिंह ने दुख जताया है। रघुवर दास ने कहा है कि उनके निधन से भाजपा ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.