Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 26th February 2020, एसीबी का छापा, लॉ छात्रा दुष्कर्म में 11 दोषी, ग्वालियर की प्रेमिका, वीसी का रास्ता रोका, राष्ट्रपति रांची में

Top Ranchi News of the Day 26th February 2020. पढ़ें बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 06:21 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 06:21 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 26th February 2020, एसीबी का छापा, लॉ छात्रा दुष्कर्म में 11 दोषी, ग्वालियर की प्रेमिका, वीसी का रास्ता रोका, राष्ट्रपति रांची में
Top Ranchi News of the Day, 26th February 2020, एसीबी का छापा, लॉ छात्रा दुष्कर्म में 11 दोषी, ग्वालियर की प्रेमिका, वीसी का रास्ता रोका, राष्ट्रपति रांची में

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 26th February 2020 - बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रांची और धनबाद के अलग-अलग कार्यालयों में एक साथ छापा मारा। रांची में लॉ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 11 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी पाया है। ग्वालियर की प्रेमिका ने रांची के युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने रांची विश्वविद्यालय के वीसी का रास्ता रोका। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में भाग लेने रांची आएंगे। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक साथ 4 ठिकानों पर मारा छापा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एक साथ रांची, धनबाद के अलग-अलग कार्यालयों में छापेमारी की जा रही है। झारखंड एसीबी के महानिदेशक ब्यूरो प्रमुख नीरज सिन्हा ने इन छापों की पुष्टि की है। एसीबी के द्वारा बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे रांची नगर निगम कार्यालय, धनबाद नगर निगम कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस रांची तथा डोरंडा थाना पर एक साथ दबिश दी गई है। इन कार्यालयों में एसीबी की टीम फाइलों को खंगाल रही है। यहां से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं।

लॉ छात्रा दुष्कर्म कांड में सभी 11 आरोपित दोषी करार

रांची को कलंकित करने वाले बहुचर्चित लॉ कॉलेज छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची जिला अदालत ने सभी 11 आरोपितों को दोषी करार दिया है। इस मामले में कोर्ट दोषियों को आगामी सोमवार यानि 2 मार्च को सजा सुनाएगा। कोर्ट ने सभी आरोपितों को अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और चोरी का दोषी पाया। न्यायायुक्त नवनीत कुमार ने फैसला सुनाते हुए कहा कि 21 गवाहों एवं साक्ष्यों के आधार पर यह प्रतीत होता है कि अभियुक्तों ने सोच-समझ कर षड्यंत्रपूर्वक एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ निर्ममता पूर्वक दुष्कर्म किया। अधिवक्ता अविनाश पांडेय ने इस अदालत के फैसले पर कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि कोर्ट अधिकतम सजा सुनाएगा। लॉ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 12 आरोपितों में से एक आरोपित को अदालत ने नाबालिग घोषित कर दिया है।

रांची के प्रेमी के साथ लिव इन में ग्वालियर की प्रेमिका, दूसरी से शादी पर ड्रामा

रांची के महिला थाने में शादी का झांसा देकर दो सालों से यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में युवती ने महिला थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपित का नाम सतीश कुमार है। वह मूल रूप से बोकारो का रहने वाला है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया है कि वह मध्यप्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली है। युवती इन दिनों सतीश के साथ बूटी मोड़ में ही लिव इन में रहती थी। इस बीच सतीश ने दूसरी जगह शादी तय कर पीडि़ता को छोडऩे की बात कही। यह मालूम होने पर पीडि़ता महिला थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

एबीवीपी सदस्यों ने रांची विश्वविद्यालय के वीसी का रास्ता रोका

छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने आरयू के वीसी डॉ रमेश पांडेय को लगभग एक घंटे सीढिय़ों पर रोके रखा। छात्रों का कहना था कि आरयू प्रशासन द्वारा उन पर कुर्सी जलाने का झूठा केस किया गया है। इसे वापस लेने की मांग को लेकर वे प्रदर्शन कर रहे हैं। एबीवीपी के पांच विद्यार्थियों पर प्रशासन द्वारा केस किया गया है। इसकी जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया गया। कमेटी की रिपोर्ट में बेगुनाह साबित होने के बाद भी प्रशासन केस वापस नहीं ले रहा है। हालांकि बाद में प्रशासन द्वारा बल पूर्वक छात्रों को हटाया गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28-29 फरवरी को रांची में

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 फरवरी को राजधानी रांची आएंगे। वे सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। दीक्षांत समारोह का आयोजन 28 फरवरी को विवि के चेड़ी-मनातू स्थित नए कैंपस में शाम 4.40 बजे होगा। दीक्षांत समारोह के समापन के बाद राष्ट्रपति राजभवन लौटेंगे। दूसरे दिन 29 को वे बिशुनपुर व देवघर जाएंगे। राष्ट्रपति के रांची आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। एयरपोर्ट से लेकर सीयूजे स्थित कार्यक्रम स्थल सहित पूरे शहर में अतिरिक्त तीन हजार पुलिस बलों की प्रतिनयुक्ति की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.