Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 21st January 2020, नेताजी जयंती पर अवकाश, बंधु तिर्की झाविमो से बाहर, ढुलू के चुनाव को चुनौती, दुर्घटना में 1 की मौत, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

Top Ranchi News of the Day 21st January 2020. पढ़ें मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 05:10 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 05:10 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 21st January 2020, नेताजी जयंती पर अवकाश, बंधु तिर्की झाविमो से बाहर, ढुलू के चुनाव को चुनौती, दुर्घटना में 1 की मौत, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
Top Ranchi News of the Day, 21st January 2020, नेताजी जयंती पर अवकाश, बंधु तिर्की झाविमो से बाहर, ढुलू के चुनाव को चुनौती, दुर्घटना में 1 की मौत, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 21st January 2020 - मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अवकाश की घोषणा की है। बाबूलाल मरांडी ने बंधु तिर्की को पार्टी से बाहर कर दिया है। ढुलू महतो के चुनाव को चुनौती देते हुए एक याचिका हाई कोर्ट में दाखिल की गई है। रांची में सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई है। हाई कोर्ट ने ढुलू महतो के आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी और आयकर विभाग से जवाब मांगा है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

नेताजी सुभाष जयंती पर झारखंड में रहेगा अवकाश

झारखंड में अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कार्यपालक आदेश के तहत 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश दे दिया है। बता दें कि इससे पहले भी 2014 तक सार्वजनिक अवकाश दिया जा रहा था। लेकिन वर्ष 2015 से 2019 तक 23 जनवरी के दिन मिलने वाली छुट्टी बंद कर दी गई थी। इस संबंध में दैनिक जागरण की खबर पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए इसकी समीक्षा की।

बंधु तिर्की को बाबूलाल मरांडी ने झाविमो से निकाला

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने विधायक बंधु तिर्की को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। प्रधान महासचिव अभय सिंह ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि बंधु पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप है। बंधु तिर्की बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो का भाजपा में विलय का विरोध कर रहे हैं।  सोमवार को उन्होंने इस पर जवाब देने की बात भी कही थी। लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।

ढुलू महतो के चुनाव को चुनौती, जलेश्वर महतो ने दाखिल की याचिका

झारखंड के बाघमारा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ढुल्लू महतो के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल की गई है। याचिका कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने दाखिल की है। उन्होंने ढुलू महतो के चुनाव को चुनौती देते हुए मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। साथ ही नामांकन रद्द करने व रिकाउंटिंग की मांग की है। बता दें कि 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के ढुलू महतो महज 824 वोट से जीते थे।

रांची में ट्रक और पिकअप वाहन में टक्कर, एक की मौत

राजधानी रांची में मंगलवार सुबह ट्रक और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना कमड़े पेट्रोल पंप के पास हुई। सूचना मिलने के बाद रातू और पंडरा थाने की पुलिस मौके पर पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, रांची के लालपुर में वर्धमान कंपाउंड स्थित होली क्रॉस स्कूल के समीप सोमवार देर रात एक ऑटो के चक्के में कुत्ता घुसने से ऑटो पलट गई। ऑटो में चालक के अलावा 7 लोग बैठे थे। सभी आठ लोग घायल हो गए।

ढुलू महतो मामले में कोर्ट ने ईडी और इनकम टैक्स से मांगा जवाब

बाघमारा विधायक ढुलू महतो मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और इनकम टैक्स से जवाब मांगा है। मंगलवार को ढुलू महतो की आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने यह आदेश दिया। अदालत ने पूछा है कि कोर्ट के आदेश के बाद अब तक क्या कार्रवाई हुई है। 2011 में अधिवक्ता सोमनाथ चटर्जी ने झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर बाघमारा के विधायक ढुलू महतो की संपत्ति की जांच सीबीआइ तथा प्रवर्तन निदेशालय से कराने की मांग की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.