Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 20th November 2019, नीतीश ने मुंह मोड़ा, निष्पक्ष चुनाव को बताई अपेक्षाएं, निधि खरे सेक्रेटरी पैनल में, वोट के लिए करें प्रेरित, झामुमो की सूची

Top Ranchi News of the Day 20th November 2019. पढ़ें बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 06:04 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:04 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 20th November 2019, नीतीश ने मुंह मोड़ा, निष्पक्ष चुनाव को बताई अपेक्षाएं, निधि खरे सेक्रेटरी पैनल में, वोट के लिए करें प्रेरित, झामुमो की सूची
Top Ranchi News of the Day, 20th November 2019, नीतीश ने मुंह मोड़ा, निष्पक्ष चुनाव को बताई अपेक्षाएं, निधि खरे सेक्रेटरी पैनल में, वोट के लिए करें प्रेरित, झामुमो की सूची

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 20th November 2019 - बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरयू राय के लिए चुनाव प्रचार करने से मुंह मोड़ लिया है। झारखंड आए मुख्य चुनाव आयुक्त को राजनीतिक दलों ने अपने अपेक्षाएं बताई हैं। झारखंड कैडर की आइएएस निधि खरे को सेक्रेटरी पैनल में शामिल किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने वोट के लिए आम जन को प्रेरित करने की बात कही है। झामुमो ने अपने छह प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

नीतीश ने सरयू राय से मुंह मोड़ा, चुनावी भंवर में अकेला छोड़ा

आखिर वही हुआ जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। बिहार के मुख्यमंत्री ने भाजपा के बागी मंत्री सरयू राय के चुनाव प्रचार में आने से मना कर दिया है। माना जा रहा है कि सियासी तौर पर  बेहद मंजे हुए राजनेता नीतीश ने यह फैसला बहुत सोच-समझ कर लिया है। बिहार में भाजपा के साथ सरकार चला रही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश इसमें आगे का नफा-नुकसान देख रहे हैं। पटना में कृषि विभाग के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने जब नीतीश कुमार से पूछा कि क्या आप झारखंड विधानसभा चुनाव में सरयू राय के प्रचार के लिए जाएंगे तो उनका जवाब था कि मेरी जरूरत नहीं है। सीएम नीतीश ने तब सिर्फ इतना ही कहा और गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।

निष्पक्ष चुनाव के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को राजनीतिक दलों ने बताईं अपेक्षाएं

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को परखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा राजधानी में हैं। बुधवार को रांची आगमन के बाद वे होटल रेडिशन ब्ल्यू पहुंचे। यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी बैठक हुई। इस क्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी दलों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव का भरोसा दिया। सुनील अरोड़ा दो दिनों तक यहां रुकेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था समेत तमाम चुनावी गतिविधियों की वे समीक्षा करेंगे। इस क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निर्वाचन आयोग के समक्ष केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की शिकायत दर्ज कराई।

झारखंड कैडर की आइएएस निधि खरे एडिशनल सेक्रेटरी के पैनल में

केंद्र सरकार ने झारखंड कैडर की आइएएस निधि खरे को एडिशनल सेक्रेटरी के रूप में पैनल में शामिल करने का फैसला किया है। कैबिनेट की नियुक्ति संबधित कमेटी ने निधि खरे सहित करीब एक दर्जन अधिकारियों के नाम पर सहमति प्रदान की है। इसके बाद कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी किया है। निधि खरे वर्तमान में पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में तैनात हैं। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1992 बैच की अधिकारी हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त बोले, जन-जन को वोट के लिए करें प्रेरित

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आम मतदाताओं में जागरुकता फैलाने के लिए निर्वाचन आयोग सक्रिय है। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बुधवार को इसी क्रम में रांची में मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य चुनाव आयुक्त को पीडब्ल्यूडी आइकनों ने हरी झंडी दी। इस मौके पर सुनील अरोड़ा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी आइकन साथियों से मिले इस हरी झंडी का एक विशेष अर्थ है। हम वोट हर हाल में करें, हमारी इस प्रतिबद्धता को यह और मजबूत करता है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी आइकन साथियों से कहा कि जन-जन के मन तक पहुंचें और उन्हें वोट के लिए प्रेरित करें।

झामुमो ने जारी की 6 प्रत्याशियों की सूची, फूलचंद मंडल सिंदरी से लड़ेंगे चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो ने और छह प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देशानुसार महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सूची जारी कर दी है। झामुमो ने भाकपा माले के लिए धनवार सीट नहीं छोड़ी है। सिंदरी से भाजपा के मौजूदा विधायक फूलचंद मंडल को टिकट दिया गया है। फूलचंद मंडल भाजपा से टिकट काटे जाने पर झामुमो में शामिल हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.