Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the day, 17th June 2019, डॉक्‍टरों की हड़ताल, रांची में मैकग्राथ, भगवान जगन्‍नाथ का महाभिषेक, रांची पहुंची एसपीजी, छात्रा ने की खुदकुशी

रांची में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान रहे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने प्रशिक्षण दिया। महाभिषेक के साथ जगन्नाथ रथ मेला शुरू। एसपीजी कमांडो रांची पहुंचे। छात्रा ने आत्महत्या की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 06:42 PM (IST)
Top Ranchi News of the day, 17th June 2019, डॉक्‍टरों की हड़ताल, रांची में मैकग्राथ, भगवान जगन्‍नाथ का महाभिषेक, रांची पहुंची एसपीजी, छात्रा ने की खुदकुशी
Top Ranchi News of the day, 17th June 2019, डॉक्‍टरों की हड़ताल, रांची में मैकग्राथ, भगवान जगन्‍नाथ का महाभिषेक, रांची पहुंची एसपीजी, छात्रा ने की खुदकुशी

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the day 17th June 2019  -  रांची में सोमवार को डॉक्‍टरों की हड़ताल से मरीज परेशान रहे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने प्रशिक्षण दिया। भगवान जगन्‍नाथ के महाभिषेक के साथ जगन्‍नाथ रथ मेला शुरू हो गया। योग दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए एसपीजी पहुंची। पढ़ाई के दबाव में पॉलिटेक्निक छात्रा ने आत्‍महत्‍या कर ली। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

आइएमए के आह्वान पर डॉक्टरों ने की हड़ताल

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के आह्वान पर सोमवार को राज्य भर के डॉक्टरों ने हड़ताल की। डॉक्टर मरीजों के इलाज से अलग रहे। सरकारी व निजी क्षेत्र के अस्पताल, नर्सिंग होम में ओपीडी सेवा ठप रही। इससे मरीजों को काफी परेशान होना पड़ा। लोग दूर-दूर से इलाज कराने यहां आए, लेकिन उन्हें निराशा हुई। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स मेें रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोग कतार में खड़े रहे ताकि पर्ची कटवाकर डॉक्टर से दिखवा सकें, लेकिन सबको निराश होना पड़ा।

रांची में मैकग्राथ दे रहे तेज गेंदबाजों को टिप्स

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ ने रांची में सोमवार को झारखंड के तेज गेंदबाजों को प्रशिक्षण दिया। सुबह सात बजे वे जेएससीए स्टेडियम पहुंच गए और झारखंड के अंडर-19, अंडर-23 व रणजी टीम के तेज गेंदबाजों व उनके प्रशिक्षकों को तेज गेंदबाजी से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए। मैकग्राथ ने तेज गेंदबाजी के लिए अभ्यास के साथ तकनीक के सही उपयोग, खान-पान और व्यायाम के सही उपयोग के बारे में बताया।

भगवान जगन्नाथ का हुआ महाभिषेक

रांची में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा से रथ मेला की शुरुआत हो गई। मंदिर के मुख्य पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा को गर्भगृह से बाहर निकाला। इसके बाद उनका गंगाजल, दूध, गुलाब जल आदि से महाभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान के जयकारे के बीच 108 महाआरती की गई।

रांची पहुंची एसपीजी, योग स्थल की सुरक्षा कड़ी

रांची में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के कमांडो सोमवार को रांची पहुंचे। यहां उन्होंने बिरसा एयरपोर्ट और प्रभात तारा मैदान की सुरक्षा अपने कब्जे में ले ली। एसपीजी कमांडो ने मैदान का जायजा भी लिया। प्रभात तारा मैदान में ही योग दिवस पर कार्यक्रम होना है। इधर, रांची पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। रांची एसएसपी अनीश गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है।

पॉलिटेक्निक छात्रा ने की खुदकुशी

रांची में सोमवार को पॉलिटेक्निक की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर की छत के समीप लगे एक पेड़ की डाल पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा गोड्डा जिले की रहने वाली है। आत्महत्या से पूर्व उसने अपनी डायरी में पढ़ाई के दबाव का उल्लेख किया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसने पढ़ाई के कारण ही आत्महत्या की।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.