Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 17th February 2020, बाबूलाल भाजपा में, बंधु-प्रदीप कांग्रेस में शामिल, धमकी से नहीं चलती सरकार, रांची-हैदराबाद इंडिगो विमान, इग्नू का दीक्षा समारोह

Top Ranchi News of the Day 17th February 2020. पढ़ें सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 05:32 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 05:32 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 17th February 2020, बाबूलाल भाजपा में, बंधु-प्रदीप कांग्रेस में शामिल, धमकी से नहीं चलती सरकार, रांची-हैदराबाद इंडिगो विमान, इग्नू का दीक्षा समारोह
Top Ranchi News of the Day, 17th February 2020, बाबूलाल भाजपा में, बंधु-प्रदीप कांग्रेस में शामिल, धमकी से नहीं चलती सरकार, रांची-हैदराबाद इंडिगो विमान, इग्नू का दीक्षा समारोह

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 17th February 2020 - सोमवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। झाविमो से निष्कासित विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। झामुमो ने कहा है कि धमकी से सरकार नहीं चलती है। इंडिगो ने रांची से हैदराबाद के लिए शाम में विमान सेवा शुरू की है। नामकुम में इग्नू के 33वें दीक्षा समारोह में छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

14 साल बाद भाजपा में लौटे बाबूलाल मरांडी

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हो गए हैं। रांची के प्रभात तारा मैदान में भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फूलों की माला पहनाकर बाबूलाल मरांडी का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद अन्नपूर्णा देवी, लक्ष्मण गिलुवा, सांसद पीएन सिंह समेत झारखंड भाजपा के सभी बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। विलय समारोह में अमित शाह ने कहा कि भाजपा राज्य में सशक्त विपक्ष की भूमिका में रहेगी। बाबूलाल ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको जहां भी मेरी जरूरत होगी, मैं वहां मौजूद रहूंगा। कहा कि जहां से हम चले थे, वहीं हम वापस आ गए।

कांग्रेस में शामिल हुए बंधु तिर्की और प्रदीप यादव

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से निष्कासित विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों विधायकों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह की मौजूदगी बंधु और प्रदीप को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे। आरपीएन सिंह ने कहा कि झाविमो के दो विधायक हमारे साथ हैं। पार्टी के कई पदाधिकारी भी हैं। आरपीएन सिंह ने कहा कि आज झारखंड से झाविमो के दो विधायक प्रदीप यादव जी और बंधु तिर्की जी कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

झामुमो बोला- धमकी से नहीं चलती सरकार

झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो ने भाजपा पर पलटवार किया है। पार्टी ने कहा है कि हेमंत सरकार रघुवर राज के कुकर्मों की जांच करा रही है और बाबूलाल मरांडी तथा रघुवर दास इसे बदले की भावना बता रहे हैं। सोमवार को रांची में एक प्रेस वार्ता में झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा किसको बेवकूफ बना रही है। विधानसभा चुनाव से पूर्व 65 प्लस का नारा दिया था। अब सत्ता नहीं मिली तो कह रहे हैं कि हम सत्ता की राजनीति नहीं करते। झामुमो महासचिव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दबंग बताया। कहा कि उनका कहना है कि कान पकड़कर काम कराएंगे। सरकार धमकी से नहीं चलती है।

रांची से हैदराबाद के लिए इंडिगो की विमान सेवा, शाम में भरेगी उड़ान

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार (16 फरवरी) से रांची-हैदराबाद के लिए विमान सेवा शुरू की है। इससे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। हैदराबाद से रांची आने वाला इंडिगो का विमान शाम 5 बजे रांची पहुंचेगा और 5:30 बजे रांची से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। इससे पूर्व रांची से हैदराबाद के लिए इंडिगो की विमान सेवा सिर्फ सुबह में ही उपलब्ध थी। अब यात्री अपनी आवश्यकता अनुसार सुबह या शाम में अपना सफर पूरा कर सकते हैं।

इग्नू के दीक्षा समारोह में 2 छात्रों को गोल्ड मेडल, 14876 विद्यार्थियों को डिग्री

राजधानी रांची में सोमवार को इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र का 33वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें 14876 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई।। इसमें दो गोल्ड मेडलिस्ट हैं। गोल्ड मेडलिस्ट छात्र पीजीडीआइमए की रुमा भारती व पीजीडीएचआरएम की श्वेता कुमारी हैं। समारोह इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ नामकुम में हुआ। मुख्य अतिथि आइआइएम रांची के निदेशक प्रो. शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.