Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 14th December 2019, लालू से मिलीं कांति सिंह, भाजपा का चाबुक, स्कूली छात्रा अगवा, हत्यारों को फांसी की मांग, 3 दिनों तक बादल

Top Ranchi News of the Day 14th December 2019. पढ़ें शनिवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 06:06 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:06 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 14th December 2019, लालू से मिलीं कांति सिंह, भाजपा का चाबुक, स्कूली छात्रा अगवा, हत्यारों को फांसी की मांग, 3 दिनों तक बादल
Top Ranchi News of the Day, 14th December 2019, लालू से मिलीं कांति सिंह, भाजपा का चाबुक, स्कूली छात्रा अगवा, हत्यारों को फांसी की मांग, 3 दिनों तक बादल

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 14th December 2019 - शनिवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद से शनिवार को केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने मुलाकात की। झारखंड प्रदेश भाजपा ने अपने 11 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रांची के नामकुम इलाके से सुबह साढ़े छह बजे चार अपराधियों ने एक स्कूली छात्रा को अगवा कर लिया। पिपरवार में दो बच्चियों के हत्यारे को आक्रोशित ग्रामीण फांसी देने की मांग कर रहे हैं। अगले तीन दिनों तक राज्य में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ेगी। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

लालू से मिलकर कांति सिंह, प्रशांत किशोर को राजद में आने का खुला ऑफर

चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से पूर्व मंत्री कांति सिंह ने मुलाकात की। रांची के रिम्स के पेइंग वार्ड में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे लालू से राजद के महासचिव कमरे आलम ने कुशलक्षेम पूछा। लालू से मुलाकात करने पहले मुलाकाती के रूप में राजद के राष्ट्रीय महासचिव कमरे आलम पहुंचे। लालू से करीब 45 मिनट की मुलाकात के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने लालू प्रसाद के स्वास्थ पर चिंता जाहिर की। लालू से मिलने के बाद पूर्व मंत्री कांति सिंह ने कहा कि अगर प्रशांत किशोर राजद में आना चाहें तो पार्टी में उनका स्वागत है।

भाजपा ने फिर चलाया चाबुक, ताला मरांडी समेत 11 नेता 6 वर्ष के लिए निष्कासित

झारखंड प्रदेश भाजपा ने एक बार फिर अपने नेताओं पर चाबुक चलाया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच पार्टी नेताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है। तीसरे चरण का चुनाव बीत जाने के बाद भाजपा ने अपने और एक दर्जन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे वालों को छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देश पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लडऩे वाले प्रवीण प्रभाकर, ताला मरांडी समेत 11 नेता पार्टी से बाहर कर दिए गए हैं।

रांची में दिनदहाड़े स्कूल जा रही छात्रा को किया अगवा

रांची के नामकुम इलाके में स्कूल जा रही छात्रा को दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया। छात्रा स्कूल ड्रेस में थी, वह अपने स्कूल के लिए निकली थी। इसी दौरान सिल्वर कलर की वैन पर चार अपराधी मौके पर पहुंचे जिनमें से दो ने जबरदस्ती खींच कर छात्रा को वैन में बैठा लिया। वहां से गुजर रही एक अन्य छात्रा ने देखा कि छात्रा को अगवा कर लिया गया है। इसके बाद छात्रा बदहवास होकर वहां से भागी और आसपास मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को जानकारी दी। इसकी सूचना नामकुम थाना की पुलिस को दी गई। घटना के बाद नामकुम थाने की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की।

दो बच्चियों की हत्या के बाद नहीं थम रहा आक्रोश, हत्यारों को फांसी की मांग

रांची से सटे पिपरवार में दो बच्चियों की हत्या के बाद जनाक्रोश रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को बच्चियों का शव गांव पहुंचने के बाद एक बार फिर से जनाक्रोश भड़क गया है। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण शव को पिपरवार थाना के समक्ष रखकर मृतका के हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, बच्चियों के शवों का अंतिम संस्कार नहीं होगा। स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। ग्रामीण इतने आक्रोशित हैं कि एक अन्य बच्ची का शव शमशान घाट से धरना स्थल पर ले आए।

तीन दिनों तक छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

रांची और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को रांची में दिनभर बादल छाए रहे। रांची में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि रांची व आसपास के क्षेत्रों में 15 दिसंबर को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी होगी। 16-17 दिसंबर को सुबह में कोहरे की धुंध के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। संभवत: 18 दिसंबर से रात के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.