Move to Jagran APP

निशाने पर तीर: Tokyo Olympics में झारखंड की बेटी से बढ़ीं देश की उम्मीदें, अमेरिका-भूटान को हराया

टोक्यो ओलिंपिक में झारखंड की बेटी का तीर निशाने पर लगा है। तीरंदाजी प्रतियोगिता के एकल मुकाबले में रांची की रहने वाली दीपिका कुमारी ने भूटान की करमा से पहला मुकाबला जीत लिया है। इसके बाद उसने दूसरे मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ी को भी हरा दिया।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 02:38 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 05:36 PM (IST)
निशाने पर तीर: Tokyo Olympics में झारखंड की बेटी से बढ़ीं देश की उम्मीदें, अमेरिका-भूटान को हराया
निशाने पर तीर: Tokyo Olympics में झारखंड की बेटी से बढ़ीं देश की उम्मीदें, भूटान को हराया। जागरण

रांची, जासं। टोक्यो ओलिंपिक में झारखंड की बेटी का तीर निशाने पर लगा है। तीरंदाजी प्रतियोगिता के एकल मुकाबले में रांची की रहने वाली दीपिका कुमारी ने भूटान के बाद अमेरिका की खिलाड़ी को हरा दिया है। पहले भूटान की करमा से पहला मुकाबला जीता। उसके बाद दूसरे मुकाबले में अमेरिका की जेनिफर को दो के मुकाबले तीन सेट से हरा दिया। इधर, जीत के बाद से रातू स्थित दीपिका के आवास पर जबरदस्त हर्षोल्लास है। प्रतियोगिता के दौरान पूरे परिवार की निगाहें बेटी के खेल पर लगी हुई हैं। जैसे ही दीपिका ने अपना मुकाबला जीता, माता-पिता ईश्वर के चरणों में मत्था टेकने पहुंच गए। झारखंड के खेल प्रेमियों को दीपिका से बड़ी उम्मीदें हैं। देश को दीपिका से पदक की आस है।

prime article banner

रांची में घर में टीवी पर अपनी बहन दीपिका का मैच देखती उसकी बहन विद्या।

दीपिका के प्रदर्शन से खिले परिवार वालों के चेहरे, छोटी बहन बोली- दीदी सोना लेकर ही आना

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने बुधवार को एकल प्रतिस्पर्धा में दो अलग-अलग मुकाबले में जीत हासिल कर भारतवासियों में पदक की उम्मीद जगा दी है। दीपिका के प्रदर्शन से पूरा परिवार बेहद उत्साहित है। लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। उनकी बहन विद्या ने दीपिका से अपील की है कि दीदी टोक्यो से सोना लेकर ही लौटना। इधर, परिवार वाले पूरे दिन टीवी पर नजरें गड़ाए रहे।

दीप‍िका ने दूसरे मुकाबले में अमेरिका की जेनिफर को पराजित किया। दूसरे राउंड में दीपिका पहला सेट 26-25 से हारी। दूसरा सेट दीपिका 28-25 से जीती। तीसरा सेट दीपिका 27-25से जीती। चौथा सेट दीपिका 24-25 से हारी। पाचवां सेट दीपिका 26-25 से जीती। इस तरह उसने दो के मुकाबले तीन सेट जीतकर अंतिम 16 में पहुंच गई है।

इससे पहले विश्व की नंबर भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने भूटान की करमा से तीनों राउंड जीतकर अगले दौर में पहुंचीं। झारखंड समेत पूरे देश की उम्‍मीदें लगीं। दीपिका ने अंतिम सेट 27-24 से तीसरा सेट अपने नाम क‍िया। और अंत‍िम 16 में पहुंचीं दीप‍िका। 26-23, 26-23 और 27-24 से दीपिका ने लगातार तीन सेट जीते और प्रत‍िद्वंद्वी को 6-0 से हराकर अगले दौर में शान से प्रवेश क‍िया।

दीपिका के घर वाले और पूरा झारखंड अपने राज्‍य की बेटी की दुआएं मांग रहा है। दीपिका का यह तीसरा ओलंपिक है, लेक‍िन अब तक वह कोई पदक नहीं जीत पाई हैं। हालांकि विश्‍व तीरंदाजी में उनका दबदबा रहा है। कामनवेल्‍थ और एशियाई तीरंदाजी में भी उन्‍होंने खुद को साबित क‍िया है। अब दीपिका का अगला मैच शुक्रवार को सुबह 6:00 बजे होगा।

यह भी पढ़ें: Tokyo Olympic 2020: तीरंदाजी का ऐसा जुनून की 3 साल में एक बार ही घर आई दीपिका, बचपन में पिता ने ऐसे पहचानी थी प्रतिभा

यह भी पढ़ें: Tokyo Olympics: इस हॉकी खिलाड़ी के घर में नहीं है टीवी, टोक्‍यो ओलिंपिक में भारतीय टीम के लिए खेल रही मैच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.