Move to Jagran APP

Jharkhand: आज इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ, क्या आप भी हैं इसमें शामिल, यहां जानिए

Jharkhand आज किस-किस राशिफल वालों को लाभ मिल सकता है एवं किस राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा दोस्तों- रिश्तेदारों से सहयोग आदि कई जिज्ञासाओं पर जानकारी दे रहे हैं डा. श्रीपति त्रिपाठी। इनसे जानिए आज का राशिफल इन राशि वालों का चमक सकता है दिन।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 10:41 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 10:41 AM (IST)
Jharkhand: आज इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ, क्या आप भी हैं इसमें शामिल, यहां जानिए
आज किस राशिफल वालों को लाभ मिल सकता है एवं किस राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, यहां जानिए।

रांची, जासं। आज किस-किस राशिफल वालों को लाभ मिल सकता है एवं किस राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, दोस्तों- रिश्तेदारों से सहयोग आदि कई जिज्ञासाओं पर जानकारी दे रहे हैं डा. श्रीपति त्रिपाठी। इनसे जानिए आज का राशिफल, इन राशि वालों का चमक सकता है दिन।

loksabha election banner

मेष - आज आपके लिये अतिशुभ दिन रहने वाला है। यश प्राप्ति होगी। आज आप जिस भी कार्य को पूरे करने की सोचेंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे। दूसरों की मदद करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार का सहयोग बना रहेगा।

शुभ अंक—6, शुभ रंग— सफेद

वृषभ - आज कार्य में उत्साह रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले भविष्य के बारे में अवश्य विचार करें। बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे। 

शुभ अंक— 1, शुभ रंग— नारंगी

मिथुन - आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। संतान से प्रसन्नता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। व्यापार में नये प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे। बाहरी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। सावधानी बरतें। छोटी बहन के साथ रिश्तों में मधुरता आयेगी। 

शुभ अंक— 8, शुभ रंग— हल्का नीला

कर्क - आज दैनिक कार्यों में अनियमितता होगी। कार्यक्षेत्र में अपने कौशल एवं विवेक के बल पर तरक्की प्राप्त करेंगे। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। उधार दिये धन वापस प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी।  

शुभ अंक—3, शुभ रंग— काला

सिंह - आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के किसी सदस्य को समस्या होने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। दैनिक व्यापार में व्यवधान होगा। धन का लाभ सामान्य रहेगा। कार्य में व्यस्तता रहेगी। बाहरी व्यक्ति से कुछ खास बात कहने से बचें।

शुभ अंक—8, शुभ रंग— ग्रे

कन्या - आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी ऊंचे पद पर नियुक्त हो सकते हैं। घर के किसी सदस्य को संतान की प्राप्ति होगी।आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के अन्य स्रोत से भी लाभ प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

शुभ अंक—4, शुभ रंग— नारंगी

तुला - आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में धन का लाभ मिलेगा। किसी खास मित्र से प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। भूमि-जायदाद का लाभ होगा। व्यय अधिक होगा। बजट का ख्याल रख कर खर्च करें। संतान का सहयोग मिलेगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ अंक—9, शुभ रंग— पीला

वृश्चिक - आज व्यापार में आज मेहनत ज्यादा करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य समस्या रहेगी। कार्यक्षेत्र में शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। छात्रों को शिक्षा का लाभ होगा। बिगड़ते कार्य बनेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। मित्रों व परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। 

शुभ अंक—5, शुभ रंग— बैंगनी

धनु - आज व्यापार का विस्तार होगा। आर्थिक लाभ मनमुताबिक रहेगा। परिवारिक समस्या का समाधान होगा। मानसिक तनाव कम होगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सारा खर्च आप पर आ सकता है अत: विवेक से फैसला लें। 

शुभ अंक— 2, शुभ रंग— भूरा

मकर - आज परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यापार का विस्तार करने का विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में नया काम शुरू होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आयेगी। निर्माण कार्य आज शुरू करने में कठिनाई आयेगी। भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। 

शुभ अंक—4, शुभ रंग— नीला

कुम्भ - आज कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष पर जीत प्राप्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में न पड़ें। भाई से तालमेल बनाकर रखें। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में बनता कार्य अचानक रुकने से निराशा होगी।

शुभ अंक—8, शुभ रंग— हल्का हरा

मीन-आज कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि भागदौड़ व्यर्थ की होगी। अकस्मात व्यय होगा। दैनिक व्यापार में उथल-पुथल रहेगी। सामाजिक कार्य में वृद्धि होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। बच्चों के साथ बाहर घूमने जायेंगे। तनाव में कमी आयेगी। 

शुभ अंक— 3, शुभ रंग— लाल 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.