Move to Jagran APP

14 साल बाद आज भाजपा में होगी बाबूलाल की घर वापसी

रांची झारखंड प्रदेश भाजपा में सोमवार से एक बार फिर बाबूलाल मरांडी युग आरंभ होने जा रहा है। उनकी पार्टी जेवीएम का विलय सोमवार को अमित शाह की उपस्थिति में होगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 01:18 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:18 AM (IST)
14 साल बाद आज भाजपा में होगी बाबूलाल की घर वापसी
14 साल बाद आज भाजपा में होगी बाबूलाल की घर वापसी

रांची : झारखंड प्रदेश भाजपा में सोमवार से एक बार फिर बाबूलाल मरांडी युग आरंभ होने जा रहा है। 14 साल बाद उनकी भाजपा में घर वापसी हो रही है। बाबूलाल के पूरी पार्टी के साथ भाजपा में विलय के समारोह को भी शानदार, दमदार और यादगार बनाने की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। रांची के जगन्नाथपुर मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी शिरकत करनी थी, लेकिन अंतिम समय में उनका कार्यक्रम बदल गया।

loksabha election banner

14 साल बाद घर वापसी कर रहे झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने के खास मौके के लिए दोनों ही खेमों की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा और झाविमो दोनों में ही इस बात की होड़ है कि समारोह स्थल पर किसके झंडे कितने अधिक दिखते हैं। भाजपा ने अपने सभी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस मौके पर उपस्थित रहने को कहा है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि झाविमो ने विलय को लेकर पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से जगन्नाथपुर मैदान धुर्वा में एकत्रित होंगे और गृह मंत्री अमित शाह अभिनंदन और भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि एक आकर्षक और राजनीति को नई दिशा देने वाला यह कार्यक्रम सोमवार को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर भी उपस्थित रहेंगे।

मंच पर शाह संग दिखेंगे दोनों दलों के प्रमुख पदाधिकारी

रांची : झाविमो के भाजपा में विलय के लिए आयोजित किए गए मिलन समारोह को शानदार बनाने के साथ ही इस बहाने भाजपा अपनी ताकत का भी एहसास कराएगी। रैली की शक्ल में जहां भाजपा और झाविमो के कार्यकर्ता समारोह स्थल पहुंचेंगे, वहीं धुर्वा के जगन्नाथपुर मैदान में तैयार किए जा रहे विशाल मंच पर गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा दोनों दलों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भाजपा के सांसद और विधायक भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। -------------

माथुर ने संभाली समारोह की कमान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर ने झाविमो के भाजपा में होने वाले विलय को लेकर आयोजित समारोह की कमान संभाल ली है। रविवार को रांची पहुंचे माथुर ने प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और धर्मपाल सिंह के साथ पार्टी पदाधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। माथुर ने धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मैदान का भ्रमण भी किया और तैयारियों को लेकर निर्देश दिया।

-----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.