Move to Jagran APP

Har Ghar Tiranga: गांव से शहर तक तिरंगा यात्रा की धूम, जश्न-ए-आजादी में डूबे लोग, गूंज रहे देशभक्ति के तराने

Tiranga Yatra In Koderma झारखंड का हर जिला इस समय तिरंगा यात्रा के साथ जश्न-ए-आजादी में डूबा हुआ है। गांव से शहर तक हर जगह तिरंगा ध्वज लहरा रहा है। चहुंओर देशभक्ति गीत सुनाई दे रहे हैं। कोडरमा जिले में भी आज कुछ ऐसा ही नजारा देखा गया।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 05:52 PM (IST)
Har Ghar Tiranga: गांव से शहर तक तिरंगा यात्रा की धूम, जश्न-ए-आजादी में डूबे लोग, गूंज रहे देशभक्ति के तराने
Har Ghar Tiranga: झारखंड के कोडरमा में तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे।

कोडरमा, जागरण संवाददाता। Azadi Ka Amrit Mahotsav कोडरमा जिले में गांव से शहर तक, हर गली मुहल्ले में तिरंगा यात्रा की धूम है। कागज व कपड़ों के तिरंगे से अटा हर घर, गली, मुहल्ला व चौक-चौराहा नजर आ रहा है। गर्व के साथ हर जगह तिरंगा हाथ में लेकर लोग जश्न ए आजादी में डूबे हुए हैं। बीच-बीच में बारिश की हल्की फुहार मानो वातावरण में अमृत की वर्षा हो रही हो। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगे की शान अब हर देशवासियों का अभिमान बन गया है। राजनीतिक दलों से लेकर सामाजिक संगठनों तक। स्कूलों से लेकर मदरसों तक। हर तरफ बस तिरंगा यात्रा की धूम है।

loksabha election banner

बैंक के साथ शानदार कदमताल से बच्चों ने मन मोहा

इसी कड़ी में दैनिक जागरण द्वारा चंदवारा व कोडरमा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। चंदवारा में सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चे स्कूल बैंड के साथ दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। बच्चों के साथ विद्यालय समिति के सदस्य सुभाष वर्णवाल, पिंटू राणा, सुरेंद्र वर्णवाल, प्रधानाचार्या रेणु राणा, रूपा, सुषमा, पूनम समेत अन्य शिक्षक शामिल थे। इधर, कोडरमा के चेचाई स्थित एकरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी शानदार तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं कोडरमा स्टेशन में भी दैनिक जागरण व कोडरमा आरपीएफ के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें आरपीएफ के महिला पुरुष जवान शामिल हुए। इधर, ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में एक जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर प्रशिक्षुओं ने हर घर एक तिरंगा फहराने की अपील लोगों से की।

हर उम्र के लोगों में दिख रहा उत्साह, जुबां पर तिरंगा

इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखा गया एवं गांव के बड़े-बूढ़े, महिलाएं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय की उपनिदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने मौके पर आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।प्राचार्य डॉ. बीसी स्वेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है एवं भारत माता के सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिए संकल्प ले रहा है। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय गौरव है और हमारी इच्छाओं आकांक्षाओं का प्रतीक है। कार्यक्रम में बीएड के सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।समस्त कार्यक्रम एनएसएस पदाधिकारी सौरभ शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.