Lok Sabha Election 2019: जवान मुस्तैद, उत्साह में वोटर; बूथों पर लोकतंत्र का मेला
Lok Sabha Election 2019. रांची हजारीबाग कोडरमा और खूंटी में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। लोकतंत्र के महापर्व में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के लिए प्रशासन मुस्तैद रहा।
रांची, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड की चार सीटों रांची, हजारीबाग, कोडरमा और खूंटी में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था के लिए आम लोगों के साथ प्रशासन ने भी लोकतंत्र के महापर्व में अपनी महती भूमिका निभाई। इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ रही।
हजारीबाग के अति उग्रवाद प्रभावित नीमा में सीओ व जवान।
मतदान केंद्र का जायता लेतीं एसडीओ और सीटी एसपी।
बूथ का निरीक्षण करते रांची एसएसपी।
हर बूथ पर मुस्तैदी से सुरक्षा बलों के जवान मौजूद रहे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिस के पहरे में भारी संख्या में लोग कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई जगहों पर सुरक्षा बलों के जवानों ने दिव्यांग मतदाताओं को वोट डालने में उनकी सहायता की। वरीय पुलिस अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप