Move to Jagran APP

झारखंड: रोज तीन महिलाओं का मर्डर, तीन युवतियों से दुष्‍कर्म; दो को जबरन उठा ले रहे अपराधी

Jharkhand Crime. सीआइडी के एडीजी अजय कुमार सिंह ने तीन वर्षो की तुलनात्मक रिपोर्ट दी, जिसमें महिला अपराध में कमी की बात कही गर्इ है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 10:08 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 10:08 AM (IST)
झारखंड: रोज तीन महिलाओं का मर्डर, तीन युवतियों से दुष्‍कर्म; दो को जबरन उठा ले रहे अपराधी
झारखंड: रोज तीन महिलाओं का मर्डर, तीन युवतियों से दुष्‍कर्म; दो को जबरन उठा ले रहे अपराधी

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो।  राज्य में हर दिन तीन महिलाओं से दुष्कर्म की वारदात हो रही है। दो महिलाओं का हर दिन अपहरण हो रहा है। तीन महिलाएं प्रतिदिन दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही हैं, प्रताड़ना के मामले भी कम नहीं हैं। हर दो दिनों में तीन महिलाएं मार डाली जा रही हैं। सीआइडी के आंकड़े राज्य में विधि-व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं।

loksabha election banner

एडीजी अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में पिछले तीन वर्षो की तुलनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि तीन साल का आंकड़ा देखा जाए तो वर्ष 2018 में महिलाओं से अपराध के आंकड़े घटे हैं। वर्ष 2016 व 2017 की तुलना में वर्ष 2018 में बलात्कार, नारी हत्या, दहेज हत्या, दहेज अधिनियम, महिला प्रताड़ना, छेड़खानी, अपहरण, डायन हत्या व डायन अधिनियम के कांडों में कमी आई है।

संवाददाता सम्मेलन में आइजी सीआइडी अरुण कुमार सिंह, डीआइजी रांची अमोल वी. होमकर, एसएसपी रांची अनिश गुप्ता, एसपी सीआइडी मनोज रतन चोथे आदि मौजूद थे। इन आंकड़ों के साथ एडीजी ने थपथपाई झारखंड पुलिस की पीठ कांड 2016 2017 2018 डायन अधिनियम 688 668 481 डायन हत्या 39 42 22 महिला अपहरण 1117 1276 821 छेड़खानी 373 298 268 महिला प्रताड़ना 1144 927 728 दहेज अधिनियम 1347 1408 1150 दहेज हत्या 285 266 228 नारी हत्या 418 506 425 बलात्कार 1087 1322 1006 मादक द्रव्य मामले में पकड़े गए 279 अपराधी एडीजी के अनुसार मादक द्रव्य के विरुद्ध पुलिस ने बेहतर काम किया है।

वर्ष 2016 में 140 कांड दर्ज हुए थे, 259 एकड़ अफीम की फसल नष्ट की गई, 927 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, 66.76 किलोग्राम अफीम की बरामदगी हुई, 154 अपराधी पकड़े गए और तीन अभियुक्तों को सजा हुई थी। इसी तरह वर्ष 2017 में 186 कांड दर्ज हुए, 2676 एकड़ अफीम नष्ट, 678 किलोग्राम गांजा, 215 किलोग्राम अफीम बरामद हुए। इस दरम्यान 165 अभियुक्त पकड़े गए और 10 को सजा भी हुई।

इसी तरह वर्ष 2018 में कुल 221 कांड दर्ज हुए, 2160 एकड़ अफीम नष्ट हुआ, 955 किलोग्राम गांजा, 148 किलोग्राम अफीम की बरामदगी हुई, कुल 279 अभियुक्त पकड़े गए, 12 अभियुक्तों को सजा हुई। साइबर अपराध से संबंधित सर्वाधिक मामले दर्ज हुए राज्य की थानों में वर्ष 2018 में साइबर अपराध से संबंधित सर्वाधिक कांड दर्ज किए गए हैं। इसके तहत 2018 में कुल 917 कांड दर्ज हुए। इनमें 144 कांडों का निष्पादन हुआ, कुल 435 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। साइबर थाने ने बैंकों में पड़े 2,17,87,000 रुपये को फ्रीज करवाया और 2100 जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया।

वर्ष 2017 में कुल 715 कांड दर्ज किए गए थे, 146 कांड निष्पादित किए गए थे, 604 गिरफ्तारियां हुई थीं, 45,50,000 रुपये फ्रीज करवाए गए थे और 1500 जागरूकता कार्यक्रम भी चले थे। एडीजी ने कहा कि साइबर क्राइम नई चुनौती है और इसके लिए पुलिस को लगातार प्रशिक्षण देकर अपडेट किया जा रहा है। साइबर अपराधियों की धरपकड़, उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया आदि जारी है। शीघ्र ही बेहतर परिणाम मिलेगा।

फर्जी शराब कांड में डीएसपी की भूमिका की जांच जारी : डीआइजी अमोल वी. होमकर ने बताया कि रांची में फर्जी तरीके से शराब प्लांट कर निर्दोष को जेल भेजे जाने के मामले में डीएसपी की भूमिका की जांच चल रही है। उनके जवाब की समीक्षा के बाद सामने आए बिंदुओं पर एसपी सिटी सुजाता वीणापाणी जांच कर रही हैं। एसएसपी स्वयं पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.