Move to Jagran APP

Heat Stroke: झारखंड में पारा 44 के पार, लू लगने से 3 की मौत

Three people Died by Heat Stroke in Jharkhand. -रांची सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में लू लगने से एक-एक लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग बीमार पड़े हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 05:20 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 01:30 PM (IST)
Heat Stroke: झारखंड में पारा 44 के पार, लू लगने से 3 की मौत
Heat Stroke: झारखंड में पारा 44 के पार, लू लगने से 3 की मौत

रांची, जेएनएन। मई के मध्य में आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में बढ़ते तापमान के बीच लू का कहर जारी है। बुधवार को लू की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह मौतें रांची, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले में हुई। बुधवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, रामगढ़, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम समेत आधे दर्जन से अधिक जिलों का तापमान 44 डिग्र्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रांची का तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

prime article banner

जानकारी के अनुसार सिमडेगा के बानो प्रखंड के कोहिपाट में लू लगने से 50 वर्षीय महिला ठुरकी देवी की मौत हो गई। वहीं रांची जिले के सिकिदिरी साप्ताहिक हाट में सब्जी खरीदने आई रजरप्पा ओपी के कारो गांव के जगदीश गंझू  की पत्नी कोलो देवी की मौत लू लगने से हो गई। वहीं पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के कोलबोंगा गांव में लू लगने से 18 वर्षीय युवती जानकी दास की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से बीमार है।

उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है। मनोहरपुर-आनंदपुर में पिछले चार दिनों में लू से यह चौथी मौत है। वहीं लोहरदगा के सेन्हा में लू लगने से सेरेंगहातु गांव निवासी एक 40 वर्षीय युवक अयूब अंसारी बीमार हो गया। चतरा में भी लू की चपेट में आने से कई लोग बीमार हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.