Jharkhand News: बैलून सरदार सहित तीन नक्सली एरिया कमांडर ने किया आत्मसमर्पण
Jharkhand News Crime News आत्मसमर्पण करने वालों में सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के रायजमा का रहने वाला बैलून सरदारतथा रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के बोन्दोडीह बलबेड़ा निवासी रायमुनी कुमारी उर्फ गीता शामिल हैं।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 02:10 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 02:41 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। डीआइजी रांची के कार्यालय में बैलून सरदार सहित तीन एरिया कमांडर ने पुलिस के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के रायजमा का रहने वाला बैलून सरदार व गाजू उर्फ सूरज सरदार तथा रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के बोन्दोडीह बलबेड़ा निवासी रायमुनी कुमारी उर्फ गीता शामिल हैं। तीनों ही नक्सली माओवादियों के केंद्रीय कमेटी सदस्य एक करोड़ के इनामी अनल दा उर्फ पतिराम मांझी दस्ते के एरिया कमांडर हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें