Move to Jagran APP

CS Jharkhand: झारखंड में मुख्‍य सचिव के लिए तीन नाम तय, वरीयता के आधार पर होगा चयन

Jharkhand Chief Secretary. वर्तमान मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को कार्यकाल विस्तार नहीं दिया जा रहा है। तीन नए नाम का प्रस्ताव बुधवार को भेजा जा रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 07:07 AM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 06:13 PM (IST)
CS Jharkhand: झारखंड में मुख्‍य सचिव के लिए तीन नाम तय, वरीयता के आधार पर होगा चयन
CS Jharkhand: झारखंड में मुख्‍य सचिव के लिए तीन नाम तय, वरीयता के आधार पर होगा चयन

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को अब एक्सटेंशन नहीं मिलेगा। नए मुख्य सचिव का चयन वरीयता के आधार पर होगा। कहीं न कहीं सरकार की पसंद भी चलेगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग से भी अनुमति लेनी होगी। राज्य सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बुधवार को सीएम की अनुमति से तीन नाम भेजे जाएंगे। इनमें से ही एक का चयन होगा।

loksabha election banner

वर्तमान में अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों में एक-दो वरीय जरूर हैं लेकिन उनकी सेवानिवृत्ति शीघ्र होनेवाली है। ऐसे में मुख्य सचिव उन्हें ही बनाया जाएगा जिनके पास काम करने के लिए समय हो। ऐसे सरकार के पसंदीदा अधिकारियों में डीके तिवारी, एनएन सिन्हा और अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल हैं। दिल्ली में प्रतिनियुक्त किसी अधिकारी को झारखंड लाने पर विचार नहीं किया जा रहा है।

वरीयता के अनुसार अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी
राजीव गौबा : अगस्त 2019 में सेवानिवृत्त होंगे। फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
बीके त्रिपाठी : अगस्त 2019 में सेवानिवृत्त होंगे।
राजीव कुमार : केंद्रीय वित्त मंत्रालय के सचिव हैं। फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त होंगे।
अमित खरे : सितंबर 2021 में रिटायर होंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव हैं।
डीके तिवारी : मार्च 2020 में सेवानिवृत्त होंगे। राज्य सरकार के विकास आयुक्तहैं।
एनएन सिन्हा : जुलाई 2024 में रिटायर होंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एनएचएआइ में तैनात हैं।
इंदुशेखर चतुर्वेदी : अक्टूबर 2022 में सेवानिवृत्त होंगे।
सुखदेव सिंह : मार्च 2024 में सेवानिवृत्त होंगे।
अरुण कुमार सिंह : जून 2023 में रिटायर होंगे।
केके खंडेलवाल : जुलाई 2022 में सेवानिवृत्त होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.