झारखंड के तीन स्कूलों को मिला राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के तीन सरकारी स्कूलों को राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिलने पर स्कूलों के प्रबंधन को बधाई दी है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 02:55 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 04:39 PM (IST)
रांची, जेएनएन। झारखंंड की झोली मेंं एक और सम्मान आया है। राष्ट्रीय स्तर पर यहां केे तीन सरकारी स्कूूूूलोंं को सराहना मिली है। साफ सफाई और स्वच्छता के लिए इन स्कूलों ने देश भर में सूबे का मान बढ़ाया।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को ट्वीट कर इन सरकारी स्कूलों के प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि झारखंड की सवा 3 करोड़ जनता के नाम एक और सम्मान। राज्य का नाम रोशन करने पर शिक्षकों और छात्रों को बहुत बहुत बधाई।
प्रदेश के जिन स्कूलों को राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिला है उनमें कस्तूरबा बालिका विद्यालय धनवार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर और कस्तूरबा बालिका विद्यालय,चाईबासा शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें