Move to Jagran APP

पिछले चुनाव में इन तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने आजमाया था भाग्य... इन्हें मिली थी जीत, इस बार कौन उतरेगा चुनावी मैदान में?

झारखंड में मुख्यमंत्री रह चुके नेता भी लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाते रहे हैं और इनमें से कुछ को जहां जीत हासिल हुई थी तो कुछ को हार का भी सामना करना पड़ा था। बता दें कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपना भाग्य आजमाया था और इनमें से सिर्फ अर्जुन मुंडा ने जीत दर्ज कराई थी।

By Neeraj Ambastha Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Sun, 10 Mar 2024 08:18 AM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2024 08:18 AM (IST)
पिछले लोकसभा चुनाव में झारखंड में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपना भाग्य आजमाया था (फाइल फोटो)

नीरज अम्बष्ठ, रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री रह चुके नेता भी लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाते रहे हैं। इनमें से कुछ को जहां सफलता मिली तो कुछ को हार का भी सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

वर्ष 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपना भाग्य आजमाया था, जिनमें सिर्फ अर्जुन मुंडा को ही जीत मिली थी। अर्जुन मुंडा को इस बार भी भाजपा से टिकट मिला है। इस बार पूर्व मुख्यमंत्रियों में सिर्फ उनके ही चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।

तीन मुख्यमंत्रियों ने लड़ा था चुनाव

पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें खूंटी संसदीय सीट से अर्जुन मुंडा, कोडरमा से बाबूलाल मरांडी तथा दुमका से शिबू सोरेन सम्मिलित थे। भाजपा ने इस बार भी खूंटी से अर्जुन मुंडा को टिकट दिया है।

वहीं, बाबूलाल मरांडी पिछला लोकसभा चुनाव झाविमो प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। इस बार वे भाजपा में वापस लौटकर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं तथा वे चुनाव नहीं लड़ेगे। झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन के भी चुनाव लड़ने पर संशय है। पूरी संभावना है कि उनकी जगह किसी अन्य को दुमका से प्रत्याशी बनाया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के भी वहां से चुनाव लड़ने की चर्चा है।

गीता कोड़ा को भाजपा ने सिंहभूम से दिया टिकट

अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों की बात करें तो मधु कोड़ा की जगह उनकी पत्नी गीता कोड़ा को भाजपा ने सिंहभूम से टिकट दिया है। गीता हॉल ही में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हुई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

दोनों केंद्रीय मंत्री लड़ेंगे चुनाव, प्रतिष्ठा दांव पर

इस बार दोनों केंद्रीय मंत्री लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा तथा केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी सम्मिलित हैं। इस चुनाव में दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होगी। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो अन्नपूर्णा देवी ने जहां रिकार्ड अंतर से जीत हासिल की थी, वहीं रोचक मुकाबला में अर्जुन मुंडा की जीत हुई थी।

ये भी पढे़ं- ED का पूर्व CM पर दावा... हेमंत ने इस कंपनी में किया करोड़ों का निवेश, छापेमारी में मिले सबूत

ये भी पढे़ं- अमीषा पटेल और फिल्ममेकर के बीच डील फिक्स, 20 लाख का दिया चेक; अब...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.