Move to Jagran APP

कमजोर पड़ी कोरोना की तीसरी लहर, झारखंड से कोरोना को लेकर अच्छी खबर

Ranchi News राज्य में पिछले दो दिनों से नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। यह ट्रेंड राजधानी रांची में भी देखा जा रहा है जहां अभी तक सबसे अधिक संक्रमण हुआ है। पूर्वी ङ्क्षसहभूम में भी दैनिक मामलों में कमी आई है।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 08:07 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 12:11 PM (IST)
कमजोर पड़ी कोरोना की तीसरी लहर, झारखंड से कोरोना को लेकर अच्छी खबर
कमजोर पड़ी कोरोना की तीसरी लहर, झारखंड से कोरोना को लेकर अच्छी खबर

रांची, राज्य ब्यूरो। दूसरी लहर की अपेक्षा इस बार कोरोना उतना खतरनाक साबित नहीं हुआ है। यह लोगों के लिए बड़ी राहत है। साथ ही जितनी तेजी से कोरोना संक्रमण में वृद्धि हुई थी, उतनी ही तेजी से यह संक्रमण थमा भी है। स्थिति यह है कि दूसरी लहर में जब कोरोना पीक पर था तब राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर लगभग 61 हजार हो गई थी। इस बार अभी तक यह संख्या अधिकतम 33,189 ही पहुंची है। साथ ही अब इसमें कमी भी आने लगी है। राज्य में पिछले साल की दूसरी लहर में आठ मई को एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अधिकतम 61,177 हुई थी। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई। एक माह में तो यह संख्या घटकर पांच हजार के पास पहुंच गई थी। दूसरी तरफ, इस बार अभी तक 14 जनवरी को एक्टिव केस की संख्या अधिकतम 33,189 हुई है। इसके बाद लगातार दो दिन इसमें गिरावट दर्ज की गई है और अब यह संख्या घटकर 16 जनवरी को 31,747 हो गई है। ऐसा नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से हुआ है।

loksabha election banner

रांची में अब कम मिल रहे नए मरीज

राज्य में पिछले दो दिनों से नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। यह ट्रेंड राजधानी रांची में भी देखा जा रहा है जहां अभी तक सबसे अधिक संक्रमण हुआ है। पूर्वी ङ्क्षसहभूम में भी दैनिक मामलों में कमी आई है। दूसरी तरफ, राज्य में अब संक्रमण उन जिलों में शिफ्ट किया है, जहां अभी तक बहुत कम मरीज मिल रहे थे। इनमें देवघर, दुमका, सिमडेगा, चतरा आदि जिले शामिल हैं।

अभी पीक गुजर जाने की बात कहना जल्दबाजी

बता दें कि राज्य में लगातार चार दिनों तक चार-चार हजार से अधिक केस मिलने के बाद अब इससे कम संख्या में दैनिक मामले मिल रहे हैंं। इससे अब संभावना जताई जा रही है कि झारखंड में कोरोना पीक पर आ गया तथा अब इसके संक्रमण में कमी आने लगी है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि इस बार कोरोना के अधिक हल्के लक्षण आने से ही बड़ी संख्या में लोगों ने इसकी जांच ही नहीं कराई जिससे संख्या प्रदर्शित नहीं हो पाई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों का मानना है कि अभी पीक गुजर जाने की बात कहना जल्दीबाजी होगी।

चार राज्यों में एक्टिव केस में आई कमी

रविवार को देश के चार राज्यों में एक्टिव केस में कमी आई थी, जिनमें बिहार, दिल्ली, मिजोरम के अलावा झारखंड भी शामिल था। इन सभी जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से एक्टिव केस में कमी आई।

राज्य में ऐसे बढ़े एक्टिव केस

चार दिसंबर 2021 : 112

30 दिसंबर 2021 1,371

03 जनवरी 2022 5,218

05 जनवरी 2022 10,990

07 जनवरी 2022 17,206

8 जनवरी 2022 21,098

12 जनवरी 2022 30,986

14 जनवरी 2022 33,189

--------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.