Move to Jagran APP

पलामू के दो गांवों में चोरों ने मचाया आतंक, 3 लाख की संपत्ति लेकर हुए फरार Palamu News

Jharkhand News. पथरा पंचायत के इटवा गांव के झारखंड पुलिस के जवान रूपेश कुमार के घर से भी चोरों ने एक लाख से अधिक के जेवरात नगद व कई सामान चुरा लिए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 01:33 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 01:33 PM (IST)
पलामू के दो गांवों में चोरों ने मचाया आतंक, 3 लाख की संपत्ति लेकर हुए फरार Palamu News
पलामू के दो गांवों में चोरों ने मचाया आतंक, 3 लाख की संपत्ति लेकर हुए फरार Palamu News

पलामू, जासं। पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना के पोलडीह गांव व पथरा पंचायत के इटवा गांव में शनिवार की रात दो घरों में चोरी हो गई। चोर करीब तीन लाख से अधिक की संपत्ति लेकर फरार हो गए। पोलडीह गांव निवासी स्व सरयू यादव के पुत्र तबलुश यादव के घर चोरों ने घुस कर शादी के लिए खरीदे गए लगभग डेढ़ लाख के जेवरात, नगद 22 हजार सहित कई सामान चुरा लिए हैं।

loksabha election banner

इधर पथरा पंचायत के इटवा गांव के झारखंड पुलिस के जवान रूपेश कुमार के घर से भी चोरों ने एक लाख से अधिक के जेवरात, नगद व कई सामान चुरा लिए हैं। इस संबंध में पोलडीह पंचायत के पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह ने बताया कि तबलुश यादव के घर शादी की तैयारी को लेकर शादी के जेवरात खरीदे गए थे। चोरों ने घर के बक्से को कुछ दूरी पर एक खेत में तोड़कर सभी सामान ले गए है।

इससे परिवार के समक्ष काफी परेशानी बढ़ गई है। इधर झारखंड पुलिस के जवान रूपेश कुमार के परिजन भी इस चोरी की घटना से काफी मर्माहत हैं। इस घटना में रूपेश कुमार के परिजनों ने पलामू के पुलिस कप्तान से सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल रूपेश कुमार हुसैनाबाद में अपनी ड्यूटी पर तैनात है। दोनों भुक्तभोगियों ने चोरी से संबंधित आवेदन हुसैनाबाद थाना में देकर मामला दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.