Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने को बेताब हैं ये मॉडल्स

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Fri, 26 May 2017 04:39 PM (IST)

    रांची की पांच लड़कियां अपने सपने को पूरा करने के लिए 12 से 16 घंटे पसीना बहा रही हैं।

    ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने को बेताब हैं ये मॉडल्स

    संजय कृष्ण, रांची। मुस्कान जावेद संत जेवियर्स की छात्र है। उसकी ख्वाहिश मॉडल बनना है। कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं, लेकिन इस बार विशेष तैयारी के साथ भाग ले रही हैं। ग्लैमर वर्ल्ड ने भी एक अलग तरह का वातावरण दिया है। सुबह से लेकर देर रात तक। चलने-बोलने से लेकर हर स्तर पर ट्रेंड भी कर रहा है। मुस्कान को भरोसा है, खिताब उसके नाम ही होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपनों को पूरा करने का जुनून:

    जाहिर है कि छोटे शहरों में भी बड़े सपने पल रहे हैं और ये सपने पूरे भी हो रहे हैं। सपना देखना अच्छी बात है, लेकिन उससे भी अच्छी बात है, सपनों को पूरा करने का जुनून होना। रांची की पांच लड़कियां अपने सपने को पूरा करने के लिए 12 से 16 घंटे पसीना बहा रही हैं। ये मॉडलिंग की दुनिया में छा जाना चाहती हैं। मॉडलिंग के बाद अभिनय का सफर भी करना चाहती हैं। मोरहाबादी मैदान में 27 को ग्रांड फिनाले होने वाला है। ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने की बेताबी इनके चेहरे पर साफ झलकती है। रुचिका रोही भी पूरे विश्वास के साथ भाग ले रही हैं। मॉडल बनने का सपना है।

    रुचिका बताती है, यहां अलग तरह का अनुभव हो रहा है। ग्रूमिंग के साथ, वाक, टॉक, एटीट्यूड और एक्सप्रेशन सिखाया जा रहा है। रुचिका बीबीए कर रही हैं। तीसरी मयूर भी संत जेवियर्स की छात्रा है। एक्टिंग भी करना चाहती है। रुचिका कहती हैं, यहां आत्मविश्वास जगा है।

    देखें तस्वीरेंः ग्लैमर की दुनियां में एक मुकाम पाने को बेताब हैं, ये मॉडल्स

    रांची पुंदाग की रचना भारद्वाज एमबीए कर एक कंपनी में एचआर पद पर हैं। वहीं, अदिति प्रज्ञा कांटाटोली की हैं। सपने बड़े हैं। उसे पूरा करने के लिए जी जान से जुटी हैं। अदिति कहती हैं कि सुबह चार बजे से लेकर रात 12 बजे तक काम कर रहे हैं। केसी कुणाल, निदेशक संवाद कहते हैं कि सभी प्रतिभागियों को कड़ी मेहनत कराई जा रही है। रांची में बहुत से फैशन शो होते रहे हैं, लेकिन यह सबसे अलग है। 

     सभी प्रतिभागियों को कड़ी मेहनत कराई जा रही है। रांची में बहुत से फैशन शो होते रहे हैं, लेकिन यह सबसे अलग है। रांची में पहली बार इतने भव्य तरीके से इसका आयोजन किया जा रहा है। देश-दुनिया के जाने-माने कोरियोग्राफर टे्रन कर रहे हैं।
    केसी कुणाल, निदेशक संवाद⁠⁠⁠⁠

    पढ़ेंः सनी लियोन 27 को आएंगी रांची, मोरहाबादी में झुमाएंगी