Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: रांची समेत झारखंड के दक्षिणी और उत्तर पूर्वी जिलों में होगी बारिश, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update राजधानी रांची में सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 08:25 AM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 08:25 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: रांची समेत झारखंड के दक्षिणी और उत्तर पूर्वी जिलों में होगी बारिश, जानें अपने जिले के मौसम का हाल
आज दिन में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

रांची, जासं।  राजधानी रांची में सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। आसमान में हल्के बादल भी दिख रहे हैं। आठ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हल्की हवा चल रही है। शहर में आद्रता का स्तर 90 प्रतिशत तक है। सुबह आठ बजे शहर में 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। सुबह का मौसम सुहावना लग रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। इस दौरान 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इससे शाम में रावण दहन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी में बडा कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र अब पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी बना हुआ है। इसके अलगे 24 घंटे में उत्तर-उत्तर पश्चिम के तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके कारण आंध्र प्रदेश और ओडीसा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसके कारण शुक्रवार को राज्य के रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम में ऐसा बदलाव अगले चार दिनों तक पूरे राज्य में देखने को मिलेगा।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश दुमका में 12 मिमी दर्ज किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान साहिबगंज में 36.4डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.4 डिग्री सेल्सिस रिकार्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.