Move to Jagran APP

आपराधिक घटना के बाद असामाजिक तत्वों को एक सीमित क्षेत्र में रोकने की व्यवस्था हो

शहर में ऐसी व्यवस्था हो कि किसी आपराधिक घटना के बाद तत्काल असामाजिक तत्वों पर लगाम लगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 02:35 AM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 06:13 AM (IST)
आपराधिक घटना के बाद असामाजिक तत्वों को एक सीमित क्षेत्र में रोकने की व्यवस्था हो
आपराधिक घटना के बाद असामाजिक तत्वों को एक सीमित क्षेत्र में रोकने की व्यवस्था हो

जागरण संवाददाता, रांची : शहर में ऐसी व्यवस्था हो कि किसी आपराधिक घटना के बाद तत्काल असामाजिक तत्वों को एक सीमित क्षेत्र के अंदर रोका जा सके। देश के बड़े शहरों में इसके लिए बैरियर की व्यवस्था है। यह व्यवस्था ऑनलाइन होनी चाहिए। गुरुवार को रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरएससीसीएल) के सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम की पहली बैठक में अधिकारियों को सलाह देते हुए ये बातें सांसद संजय सेठ ने कही।

loksabha election banner

बैठक का आयोजन प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान में पूरे शहर में यह व्यवस्था संभव नहीं हो सकती तो कम से कम जो नए शहर बन रहे हैं, उसमें यह व्यवस्था होनी चाहिए। इस अवसर पर आरएससीसीएल के सीईओ शशि रंजन ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एरिया बेस्ट डेवलपमेंट के तहत 656 एकड़ जमीन पर हो रहे विकास कार्यो की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने ग्रीन फील्ड सिटी के अलावा पुरानी रांची अर्थात पैन सिटी में कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर के तहत भविष्य में दी जाने वाली सुविधाओं व अर्बन ट्रांसपोर्ट के लिए की जा रही पहल पर भी चर्चा की। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सिटी बस को जल्द से जल्द धरातल पर लाएं। आम लोगों को सुगम ट्रांसपोर्ट सेवा उपलब्ध कराएं।

मेयर आशा लकड़ा ने स्मार्ट सिटी के अंदर शैक्षणिक क्षेत्र में अच्छे प्राथमिक विद्यालय खोलने की भी वकालत की। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि रांची में जगह-जगह पर इलेक्ट्रिक चार्जिग प्वाइंट उपलब्ध कराए जाएं, ताकि अधिकांश लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर आगे बढ़े। बैठक में रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मनोज कुमार, झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, क्रेडाई झारखंड के अध्यक्ष कुमुद झा, समेत कई उपलब्ध थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.