Move to Jagran APP

रांची में हर तीसरे दिन दरिंदगी, चार साल में 503 दुष्कर्म से राजधानी शर्मसार...

रांची में चार वर्ष में 503 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। कहीं अगवा कर कहीं झांसे में लेकर बच्चियों को भी बनाया गया है शिकार।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 11:27 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 11:27 AM (IST)
रांची में हर तीसरे दिन दरिंदगी, चार साल में 503 दुष्कर्म से राजधानी शर्मसार...
रांची में हर तीसरे दिन दरिंदगी, चार साल में 503 दुष्कर्म से राजधानी शर्मसार...

रांची, फहीम अख्तर। हैदराबाद में दुष्कर्म के चार आरोपितों के एनकाउंटर के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। इस पर दाग धोने की बात कही जा रही। रांची की बात करें तो दुष्कर्म के मामलों में कम दाग नहीं है। चार वर्ष में 503 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। सवाल है कि यह दाग कैसे धुलेगा। कई मामलों में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है, सजा भी हुई। लेकिन कंवीक्शन दर अपराध के आंकड़ों की तुलना में बेहद कम है।

loksabha election banner

इन घटनाओं में कई को अगवा कर सुनसान जगहों पर दुष्कर्म किया गया। कई को शादी का झांसा देकर तो कई मासूमों को उनके करीब रहने वालों ने ही शिकार बनाया। चार वर्ष में 502 दुष्कर्म के आंकड़ों में ज्यादातर शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले हैं। आंकड़ों के अनुसार रांची में हर तीसरे दिन दुष्कर्म के मामले सामने आए है। रांची में वर्ष 2016 में 53 दुष्कर्म के मामले, 2017 में 130, 2018 में 171 और 2019 के सितंबर माह तक के आंकड़े और नवंबर में लॉ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को जोड़कर 149 मामले दर्ज हुए हैं।

जगन्नाथपुर में 14 और सुखदेव नगर में 12 दुष्कर्म

रांची जिले में सबसे अधिक नाबालिगों के साथ दुष्कर्म ग्रामीण क्षेत्र में हो रहा है। इसमें चान्हो और नामकुम प्रखंड सबसे आगे है। 2016 से अबतक सिर्फ चान्हो में 21 और नामकुम प्रखंड में 18 मामले दुष्कर्म के दर्ज हुए। वहीं, शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के सदर थाना क्षेत्र में 18, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में 14 और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में 12 मामले सामने आए।

मासूमों को भी बनाया शिकार

इस वर्ष बच्चों के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के 62 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में कुछ जघन्य है। नामकुम थाना क्षेत्र में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने नाबालिग की हत्या कर दी थी। आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए थे। हटिया में एक पांच वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था। 2017 में डोरंडा में 60 साल के व्यक्ति ने 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म किया था। 2018 में रातू में दो सगी बहनों के साथ 60 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। मामले को दबाने की खूब कोशिश भी हुई थी।

रांची में वर्ष 2019 में दर्ज हुए हैं दुष्कर्म के 148 मामले 

जनवरी 14, फरवरी 7, मार्च 14, अप्रैल 11, मई 19, जून 23, जुलाई 19, अगस्त 18, सितंबर 23

रांची में वर्ष 2018 में सितंबर तक 171 दुष्कर्म

जनवरी 12, फरवरी 12, मार्च 12, अप्रैल 17, मई 19, जून 13, जुलाई 21, अगस्त 19, सितंबर 19, अक्टूबर 08, नवंबर 11, दिसंबर 08

राज्य का आंकड़ा

  • झारखंड में हर माह 150 लड़कियों के साथ होती है दरिंदगी
  • इस साल अबतक 1,350 घटनाएं
  • 97 फीसद मामले में आरोपित भेजे जा चुके हैं जेल
  • 2016 में जहां 1,171 महिलाओं-लड़कियों के साथ ज्यादती हुई थी, वहीं 2017 में यह संख्या बढ़कर 1,338 हो गई।
  • वर्ष 2018 में पूरे राज्य में 1,478 दुष्कर्म की घटनाएं  हुर्ईं। इस वर्ष का तो आंकड़ा काफी भयावह है। वर्ष 2019 में सिर्फ नौ महीने के भीतर दुष्कर्म की 1,350 घटनाएं घटी हैं।

राज्य में किस माह दुष्कर्म की कितनी घटनाएं

माह  2016  2017  2018  2019

जनवरी 70   87   97   102

फरवरी 92  96   111  125

मार्च 126  99  142  114

अप्रैल 108  120  137  176

मई  113  141  152   179

जून  90  122  130   196

जुलाई 105  138  139  151

अगस्त 98  103  136  173

सितंबर 104  112  140  134

अक्टूबर 94  106  94  --

नवंबर 85   98  95   --

दिसंबर  86  116  105  --

कुल  1171  1338  1478  1350

रांची में दुष्कर्म के प्रमुख मामले

  • 26 नवंबर 2019 की शाम संग्रामपुर के समीप दोस्त के साथ बातचीत के दौरान लॉ की छात्रा को अगवा कर 12 बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
  • 31 अगस्त 2019 की शाम बरियातू पहाड़ी पर अपने दोस्त के साथ घूमने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म। दो आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे।
  • 1 मई 2019 की रात शालीमार बाजार के पास प्रेमी के साथ बैठी नाबालिग छात्रा को अगवा कर तीन बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
  • 30 जनवरी 2019 को बुंडू इलाके में एक नाबालिग से पांच बदमाशों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म। नाबालिग अपने प्रेमी के साथ रात के समय वहां पहुंची थी। इस घटना में सभी बदमाश पकड़े गए थे।
  • 16 दिसंबर 2018 को बायो डायवर्सिटी पार्क के समीप दो छात्राओं को अगवा कर एक से अधिक अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम।
  • मई 2018 में बायो डायवर्सिटी पार्क से लौट रहे दो युवक व एक युवती को रोककर हथियार के बल पर युवती को अगवा कर लिया गया था। पुलिस की दबिश के बाद अपराधियों ने युवती को चांदनी चौक पर लाकर छोड़ दिया था।
  • अक्टूबर 2018 में रांची-खूंटी रोड पर अपराधियों ने दो युवतियों को अगवा कर सुनसान जगह पर ले जा रहे थे। पुलिस की मदद से बचा लिया गया। पीडि़ता ने मामला दर्ज नहीं करवाया था।
  • 20 दिसंबर 2015 को बरियातू के भरमटोली स्थित बेलमुंडा पहाड़ पर घूमने गई नाबालिग सहित दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म। दोनों वहां घूमने गई थी। उनके साथ गए युवकों से अपराधियों ने मारपीट की थी। मारपीट के बाद बारी-बारी से छह अपराधियों ने दुष्कर्म किया था।
  • 22 जुलाई 2015 की शाम पिठोरिया घाटी में प्रेमी युगल पहाड़ पर घूम रहे थे। चार लोगों ने युवती से किया था सामूहिक दुष्कर्म।
  • 13 जनवरी 2014 को कमड़े मंदिर के समीप प्रेमी युगल बैठकर बातें कर रहे थे। दस लड़के पहुंचे और प्रेमी की पिटाई की। उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद युवती के साथ सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
  • 15 जून 2014 को हातमा में रहने वाली लड़की जोगो पहाड़ घूमने गई थी। वहां प्रेमी के चार दोस्त पहुंच गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.