Move to Jagran APP

लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह के घर डकैती

लालू प्रसाद को सबसे अधिक सजा सुनाए सुनाने वाले सीबीआइ के तत्कालीन विशेष जज शिवपाल सिंह के घर में बुधवार की रात डकैती हो गई।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 12:07 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 06:01 PM (IST)
लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह के घर डकैती
लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह के घर डकैती

जागरण संवाददाता, रांची। चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को सबसे अधिक सजा सुनाए सुनाने वाले सीबीआइ के तत्कालीन विशेष जज शिवपाल सिंह के घर में बुधवार की रात डकैती हो गई। वे वर्तमान में गोड्डा में जज के रूप में पदस्थापित हैं। 

loksabha election banner

जज शिवपाल सिंह उत्तर प्रदेश स्थित जालौन जिले के शेखपुर खुर्द गांव के रहने वाले हैं। वहीं, के घर में डकैती हुई। सूत्रों के अनुसार, बुधवार की रात करीब 12 से तीन बजे के बीच डकैत उनके घर में घुस गए। उस समय उनके भाई सुरेंद्र पाल सिंह छत पर सो रहे थे। डकैतों ने नीचे से छत वाले रास्ते का दरवाजा को बंद कर दिया। घर में जज शिवपाल सिंह के दीदी, भाभी और एक नौकर भी था। जिस घर में ये लोग सोए थे। उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया तथा समान रखें कमरे का चौखट उखाड़ते हुए घुस गए। कपड़े से भरे बक्से डकैत ले भागे। उसमें जेवरात सहित करीब 50 हजार रुपये नकद थे, जेवरात में जंजीर अंगूठी, चैन आदि थे। इसके अलावा जमीन से संबंधित कागजात भी डकैत ले भागे।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2017 और जनवरी 2018 तक उनके घर पर पुलिस सुरक्षा में थी। उसके बाद सुरक्षा हटा ली गई थी। उनके घरवालों का शक गांव के ही लोगों पर है। घटना की सूचना पाकर जालौन के एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह और डीएम मन्नान अख्तर घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उनके अनुसार चोरों के दो मोबाइल भी घटनास्थल पर ही छूट गए हैं, जो पुलिस को हाथ लगी है। पुलिस उन्हें भी खंगाल रही है।

शिवपाल सिंह पूर्व में भी अपने घर की सुरक्षा की मांग कर चुके हैं, लेकिन कुछ दिनों तक सुरक्षा देने के बाद सुरक्षाकर्मियों को उनके घर से हटा लिया गया था। जज शिवपाल सिंह ने आर्म्स के लाइसेंस के लिए रांची के आर्मस मजिस्ट्रेट के यहां मांग की थी। लेकिन अब तक उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया है। जमीन को लेकर जज शिवपाल सिंह के परिवार जनों की लड़ाई भी गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों के साथ चल रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.