कचरा से होगा बिजली और बायोडीजल का उत्पादन
झिरी में अब ठोस कचरा प्रबंधन की तैयारी निगम कर रहा है। वहां बिजली उत्पादन की भी तैयारी की जा रही है।
By Edited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 11:47 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 11:50 PM (IST)
- झिरी में लगाए जाएंगे 11 प्लांट - कचरों से बनाए जाएंगे उपयोगी समान जागरण संवाददाता, रांची : कचरों का पहाड़ बन चुका झिरी क्षेत्र में अब नगर निगम ठोस कचरा प्रबंधन करेगा। इन कचरों से नगर निगम बिजली का उत्पादन करेगा। साथ ही खाद्य, लिक्विड फर्टीलाइजर, ब्रिक्स और बायोडीजल का उत्पादन किया जाएगा। इसमें प्लास्टिक को रिसाइकिल कर फर्नेस ऑयल को तैयार किया जाएगा। कचरों की सही उपयोगिता और निस्तारण के लिए विभिन्न तरह के 11 प्लांट झिरी में लगाए जाएंगे। यानी कचरा से रोजमर्रा और उपयोगी वस्तुओं को तैयार किए जाएंगे। न कि कचरों को जलाकर राख किया जाएगा। एक नई सोच के साथ नगर निगम कचरों का निस्तारण करेगा। इसके अतिरिक्त सेप्टिक टैंक के पानी का वाटर ट्रिटमेंट कर दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही खाद निर्माण भी किया जाएगा। इसी दिशा में शनिवार को नगर निगम और सूडा के पदाधिकारियों की टीम ने झिरी स्थल का जायजा लिया। मौके पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरिजाशंकर प्रसाद, सहायक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी, सहित सूडा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इसे लेकर सोमवार को प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा। प्रजेंटेशन प्रगति बायो एंड रिनेवल इनर्जी की टीम देगी। पहले भी बनी थी योजना नगर निगम की ओर से कूड़ा से बिजली उत्पादन करने की योजना पहले भी बनी थी। लेकिन वेस्ट टू इनर्जी प्लांट लगाने की योजना फाइलों में ही धूल फांक रही है। पहले एटूजेड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी ने वेस्ट टू इनर्जी प्लांट लगाने के नाम पर नगर निगम को सब्जबाग दिखाया। आरएमएसडबल्यू प्राइवेट लिमिटेड (एस्सेल इंफ्रा) ने भी धोखा दिया। निगम की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने बताया कि अब कंपनी की ओर से वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। जल्द ही नगर निगम की टीम इंदौर के वेस्ट टू इनर्जी प्लांट की तकनीक को देखने के लिए जाएगी। मिथेन गैस से कूड़े के ढेर में सुलग रही आग झिरी स्थित डंपिंग यार्ड में वर्षो से पड़े कूड़े के ढेर में मिथेन गैस उत्पन्न हो रहा है। कूड़े के ढेर अंदर ही अंदर सुलग रहे हैं। बारिश के मौसम में भी कूड़े के ढेर से धुआं निकलती रहती है। सहायक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अंदर ही अंदर आग सुलगने से सूखे कूड़े जलकर राख हो चुके हैं। अब उसे जेसीबी से समतल कराया जाएगा। -------
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें