Move to Jagran APP

Coronavirus Latest News: रिम्स में पहले जहां होते थे 1500 सामान्य मरीज, अब घटकर रह गए 459

कोविड-19 महामारी के कहर के कारण राज्य के सबसे बड़े अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में सामान्य मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 15 Apr 2020 12:02 PM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2020 12:02 PM (IST)
Coronavirus Latest News: रिम्स में पहले जहां होते थे 1500 सामान्य मरीज, अब घटकर रह गए 459
Coronavirus Latest News: रिम्स में पहले जहां होते थे 1500 सामान्य मरीज, अब घटकर रह गए 459

रांची, जासं। Coronavirus Latest News कोविड-19 महामारी के कहर के कारण राज्य के सबसे बड़े अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में सामान्य मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। पहले जहां एक समय में 1500 मरीज भर्ती रहते थे, अब संख्या घटकर 450 के करीब पहुंच गई है। रिम्स के अधिकतर विभाग खाली हो चुके हैं। ईएनटी, नेत्र, चर्म रोग विभाग पूरी तरह से खाली हैं। विभागों में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

loksabha election banner

ओपीडी बंद होने की वजह से भी मरीजों की संख्या घटी

मेडिसिन में पहले के मुकाबले एक चौथाई से भी कम मरीज रह गए हैं। न्यूरो में 80 और सर्जरी में 65 मरीज भर्ती हैं। वहीं, शिशु रोग विभाग और स्त्री व प्रसूति विभाग में संख्या भी 120 के आसपास है। कुल मिलाकर संख्या 459 के करीब है। रिम्स  अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप ने बताया कि कोरोना वायरस के कहर के कारण भर्ती मरीजों को भी जल्द इलाज कर डिस्चार्ज किया जा रहा है। ओपीडी बंद होने की वजह से भी मरीजों की संख्या कम है। 

आइसोलेशन वार्ड में बढ़ रही संख्या

रिम्स के सामान्य वार्डों से मरीजों की संख्या कम हो रही है, लेकिन आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हर दिन सैंपल लेने के बाद करीब 30 से 32 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। सैंपल लेने के बाद मरीजों को पेइंग वार्ड के आइसोलेशन वार्ड में रखा जा रहा है। पॉजिटिव आने के बाद ट्रॉमा सेंटर स्थित कोविड-19 वार्ड भर्ती किया जा रहा है। निगेटिव आने के बाद भी पेइंग वार्ड में ही क्वारंटाइन किया जा रहा है।

आइसोलेशन तथा कोविड वार्ड में भर्ती 95 मरीज

रिम्स निदेशक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि मंगलवार को 45 संदिग्धों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 14 को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। 24 को होम क्वारंटाइन में भेजा गया। जबकि, नौ मरीजों में किसी तरह के लक्षण नहीं मिले और ना ही कोई कांटेक्ट हिस्ट्री। अभी आइसोलेशन और कोविड वार्ड में करीब 95 मरीज भर्ती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.