Move to Jagran APP

Covid Cases in Jharkhand : झारखंड में आतंक मचाने पहुंचा कोरोना, अब तक सक्रिय मामलों की संख्‍या पहुंची 22

Corona Cases In Jharkhand झारखंड में कोरोना महामारी के मामले धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में वर्तमान में कोरोना के 22 एक्टिव केस हैं। ये सभी केस रांची देवघर पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम लातेहार तथा रामगढ़ से दर्ज हुए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenPublished: Fri, 24 Mar 2023 02:03 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2023 03:33 PM (IST)
Covid Cases in Jharkhand : झारखंड में आतंक मचाने पहुंचा कोरोना, अब तक सक्रिय मामलों की संख्‍या पहुंची 22
झारखंड में कोरोना दे रहा दस्‍तक, अब तक 22 एक्टिव केस दर्ज हुए

जासं, रांची। Corona Cases In Jharkhand कोरोना के नए वैरिएंट एक्सबीबी 1.16 को लेकर राज्य सरकार अलर्ट है। कुछ राज्यों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इसे लेकर भी राज्य सरकार अलर्ट मोड में है। राज्य में भी हाल के दिनों कोरोना के कुछ एक्टिव केस मिले हैं। इससे पहले यहां एक भी एक्टिव केस नहीं था। लगभग तीन माह बाद एक्टिव केस की संख्या यहां दो डिजिट में पहुंच चुकी है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिले के सिविल सर्जनों को उन मरीजों की जांच के निर्देश दिए हैं, जिनमें कोरोना के लक्षण हैं। कोरोना जांच की गति बढ़ाने को भी कहा गया है।

loksabha election banner

राज्‍य में कोरोना के 22 एक्टिव केस दर्ज

राज्य सरकार द्वारा जारी अपडेट रिपोर्ट के अनुसार में राज्य में वर्तमान में कोरोना के 22 एक्टिव केस हैं। ये सभी केस रांची, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार तथा रामगढ़ से दर्ज हुए हैं। इधर, राज्य में कोविड टीकाकरण सीमित केंद्रों पर हो रहा है। वर्तमान में स्टाक में कोवैक्सीन के चार हजार डोज उपलब्ध हैं। कोविशील्ड वैक्सीन नहीं है। कोर्वेबैक्स भी सीमित मात्रा में है। 50 हजार डोज की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से की गई है।

राज्‍य में टीकाकरण का यह है हाल

अब तक के टीकाकरण की बात करें, तो झारखंड में सौ प्रतिशत वयस्कों को पहली व 77 प्रतिशत को दोनों डोज का टीका लग चुका है। अभी तक 12 प्रतिशत बुजुर्गों को ही बूस्टर डोज लग सका है। 12-14 वर्ष के बच्चों में 67 प्रतिशत को पहली तथा 39 प्रतिशत को दोनों डोज तथा 15-17 प्रतिशत किशोरों में 67 प्रतिशत को पहली तथा 47 प्रतिशत को दोनों डोज का टीका लग चुका है। राज्य में कोविड टीकाकरण को लेकर फिलहाल कोई अभियान नहीं चल रहा है। कुछ केंद्रों पर ही नियमित रूप से टीकाकरण हो रहा है।

झारखंड में कब कितने एक्टिव केस

  • 28 नवंबर 2022 : 13
  • 31 दिसंबर 2022 : 02
  • 08 जनवरी 2023 : 02
  • 17 मार्च 2023 : 05
  • 18 मार्च 2023 : 10
  • 20 मार्च 2023 : 16
  • 23 मार्च 2023 : 22

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.