Move to Jagran APP

इलाके में प्रदूषण फैला रहा झिरी का 43 लाख टन कचरे का पहाड़

झिरी में 42 एकड़ में फैला कचरे का पहाड़ आसपास के इलाके में प्रदूषण फैला रहा है

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 06:00 AM (IST)
इलाके में प्रदूषण फैला रहा झिरी का 43 लाख टन कचरे का पहाड़
इलाके में प्रदूषण फैला रहा झिरी का 43 लाख टन कचरे का पहाड़

जागरण संवाददाता, रांची : झिरी में 42 एकड़ में फैला कचरे का पहाड़ आसपास के इलाके में प्रदूषण फैला रहा है। यहां 24 साल में 43 लाख 20 हजार टन कचरा जमा है। रांची नगर निगम ने बायो माइनिग कर यहां से कचरा खत्म करने और पार्क विकसित करने की योजना तैयार की है। मगर, इसका डीपीआर अब तक नहीं बन पाया है। चेरी मनातू के अलावा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र भी इस प्रदूषण से परेशान हैं। कचरे की बदबू सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम और दफ्तर तक पहुंच रही है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों का कहना है कि रांची नगर निगम को झिरी से कचरे का पहाड़ हटाने का उपाय करना चाहिए और इसकी बायो माइनिग का काम जल्द शुरू होना चाहिए।

loksabha election banner

राजधानी के रिग रोड के किनारे झिरी में महीने में 15 हजार टन कचरा इकट्ठा हो रहा है। एक साल में एक लाख 80 हजार टन कचरा यहां इकट्ठा होता है। बायो माइनिग से कचरा खत्म करने में ढाई सौ करोड़ रुपए का खर्च होगा। यहां से कचरा हटाकर यहां पार्क विकसित करने की योजना है। गेल यहां बायोगैस प्लांट भी लगाने की तैयारी में है। लेकिन, मामला भूमि के पेच में उलझा हुआ है। गेल का कहना है कि रांची नगर निगम यहां 600 फीट लंबी सड़क बना कर दें। इसके बाद अपना काम शुरू करेगा। सड़क का डीपीआर तैयार हो चुका है। लेकिन, जिस जमीन पर रोड बननी है, उसे स्थानीय लोग रैयती बता रहे हैं। इस वजह से सड़क का निर्माण विवाद में उलझा हुआ है। रांची नगर निगम ने बायोगैस प्लांट के लिए गेल को 7 एकड़ जमीन भी दे दी है। कचरा निस्तारण प्लांट नहीं होने से स्वच्छ सर्वे में शहर के अंक कट जाते हैं। जबकि, इंदौर इसमें अधिक अंक बटोरता है।

------

स्वच्छता प्रहरी

मैं अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाऊंगा। इलाका साफ सुथरा रहेगा तो शहर स्वच्छता सर्वे में अच्छा प्रदर्शन करेगा। सभी को कचरा बाहर नहीं फेंकना चाहिए। कचरा कचरे की गाड़ी को ही देना चाहिए। रांची नगर निगम को भी चाहिए कि वह डोर टू डोर कचरा उठाव व्यवस्था को और मजबूत करें।

मनीष शर्मा, रातू रोड

----

रांची नगर निगम को चाहिए कि झिरी में मौजूद कचरे को खत्म करे। यहां जल्द से जल्द कचरा निस्तारण प्लांट लगाया जाए। जो भी पेच है उसे सरकार हल करे।

रजत राज, रातू

---

झिरी में कचरा जमा होने से इलाके में प्रदूषण फैल रहा है। हर तरफ कचरे की बदबू फैलती रहती है। यह बदबू सेंट्रल यूनिवर्सिटी तक पहुंचती है।

पूजा कुमारी, मनातू

---

झिरी में रोज कचरा फेंका जा रहा है। यह कचरा बेतरतीब इधर-उधर पड़ा हुआ है। इससे इलाके में बीमारी भी फैल रही है। रांची नगर निगम ध्यान दे।

स्मृति प्रसाद, पंडरा

---

साफ-सफाई रहेगी तो शहर स्वच्छ सर्वे में अच्छा प्रदर्शन करेगा। रांची नगर निगम इस साल झिरी में कचरा निस्तारण प्लांट लगा दे तो अगले साल शहर का प्रदर्शन बढि़या होगा।

स्वेता, मनातू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.