Move to Jagran APP

झमाझम बारिश से बदल गया राजधानी के मौसम का मिजाज, मिली गर्मी से राहत

राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बारिश का लाभ किसानों को भी मिलेगा। अबकी बार कमजोर मानसून के कारण किसानों में हताशा है पूर्वानुमान के अनुसार 04 जुलाई तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है

By Jagran News RanchiEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 12:41 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 12:41 PM (IST)
झमाझम बारिश से बदल गया राजधानी के मौसम का मिजाज, मिली गर्मी से राहत
रांची समेत आसपास के जिलों में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है

रांची, जासं। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश का लाभ किसानों को भी मिलेगा। बताया जा रहा है कि अबकी बार कमजोर मानसून के कारण किसानों में हताशा है, लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार 04 जुलाई तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में कृषि व मौसम विज्ञानियों ने किसानों से किसानी में जुट जाने की अपील की है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने भी संभावना है। ऐसे में सतर्क रहने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

loksabha election banner

बारिश ने बदला मिजाज, तो किसानों के खिले चेहरे

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तपती गर्मी के बाद अब राज्य में कमजोर मानसून ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। आज दोपहर हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम सुहावना हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद की माने तो अगले तीन से चार घंटों में रांची समेत पश्चिम सिंहभूम में अच्छी बारिश की संभावना है। मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। अबकी बार समय से 4 दिन पूर्व राज्य में मानसून के प्रवेश ने बेहतर किसानी की उम्मीद जगाई थी। लेकिन इन उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। 15 दिनों के दरम्यान अपेक्षाकृत कम बारिश होने से जहां आमजनों की परेशानी बढ़ी है, वहीं अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरें भी बढ़ने लगीं हैं।

दुमका के खुसियारी में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के दरम्यान सबसे अधिक बारिश 80.2 मिमी दुमका के खुसियारी में रिकार्ड की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान गोड्डा 37.8 डिग्री, जबकि न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा का दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 04 जुलाई तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात को ले मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

कमजोर पड़ गया मानसून

झारखंड में मानसून प्रवेश करने के बाद कमजोर हो गया है। बता दें कि पिछले चार-पांच दिनों में मानसून की बारिश में काफी कमी देखने को मिली है। मानसून के कमजोर पड़ने के कारण रांची समेत कई जिलों में बारिश कम हुई है। हालांकि कई स्थान में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद की मानें तो आज से मौसम में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। झारखंड में मानसून अभी कमजोर चल रहा है। पिछले चार पांच दिनों में बारिश में कमी देखी गई। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पूर्वी और पश्चिम टर्फ में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। उसके सक्रिय होने से उत्तर भारत, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं का असर रांची के उत्तरी इलाकों में कुछ-कुछ जगह पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.