Move to Jagran APP

तूल पकड़ने लगा है डा. रामदयाल मुंडा की प्रतिमा लगाने का मामला

ओरमांझी थाना क्षेत्र के महादेव मंडा मधुकमा के समीप पद्मश्री डा. रामदयाल मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने का मामला तूल पकड़ने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 06:00 AM (IST)
तूल पकड़ने लगा है डा. रामदयाल मुंडा की प्रतिमा लगाने का मामला
तूल पकड़ने लगा है डा. रामदयाल मुंडा की प्रतिमा लगाने का मामला

संसू, ओरमांझी : ओरमांझी थाना क्षेत्र के महादेव मंडा मधुकमा के समीप पद्मश्री डा. रामदयाल मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। एक ओर आदिवासी छात्र संघ ओरमाझी समिति द्वारा प्रतिमा लगाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर गाव के लोग किसी भी कीमत पर प्रतिमा लगाने नहीं देने के लिए संगठित हो रहे हैं। इसे लेकर महादेव मंडा के समीप शनिवार को ग्रामसभा भी की गई। ग्रामप्रधान रंजीत पाहन की अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा में गाव के लगभग 200 लोग उपस्थित हुए। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महादेव मंडा स्थित शिव मंदिर के आगे किसी की भी न प्रतिमा स्थापित की जाएगी और न ही नए चौक का निर्माण किया जाएगा। बैठक में सागर उराव, इंद्रदेव सिंह, उमेश कुमार मुंडा, युगल कुमार सिंह, प्रधान महतो, दीपक सिंह, आशा देवी, प्रधान उराव, मदरू उराव, बनेश्वर करमाली, मनोज कुमार सिंह, दीपक करमाली, लखीराम महतो, अंजु देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, रीता देवी, संगीता देवी, जतरू पाहन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व युवा उपस्थित थे।

loksabha election banner

---

बिना सहमति प्रतिमा स्थापित करने का होगा विरोध

ग्रामसभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि महादेव मंडा स्थल मधुकमा में चंदरा व सदाम पंचायत के कई गावों के लोगों के सहयोग से महादेवी मंदिर का निर्माण कराया गया है। इस स्थान पर मंडा पूजा का भी आयोजन होता है। अब यहा दूसरे गाव बुंडू के (आदिवासी छात्र संघ ओरमाझी समिति) कुछ नवयुवक बिना ग्रामसभा की अुनमति पद्मश्री डा. रामदयाल मुंडा चौक का निर्माण करा रहे हैं। इसे लेकर संघ द्वारा गत 23 अगस्त को महादेव मंडा में सरना झडा व डा. रामदयाल मुंडा की तस्वीर के साथ चौक का बोर्ड भी लगा दिया गया है। इसे लेकर विगत 29 अगस्त को भी ग्रामसभा हुई था। इसमें निर्णय लिया गया कि पद्मश्री डा. रामदयाल मुंडा का सम्मान सभी करते हैं। मंडा स्थल पर जगह कम है। अगर प्रतिमा लगाना ही है, तो एसजीपी मिशन स्कूल, लैंपस व नए निर्माण हो रहे स्टेडियम स्थल पर लगाया जाए।

--

30 सितंबर को उद्घाटन की है तैयारी

ग्रामप्रधान रंजीत पाहन ने बताया कि 29 अगस्त की ग्रामसभा में उपस्थित छात्र संघ के नवयुवकों ने महादेव मंडा के समीप प्रतिमा नहीं लगाने को तैयार हो गए थे। अब वही लोग 30 सितंबर को प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं। इससे गाव का सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। इसे रोकने के लिए कानून की मदद ली जाएगी। ग्रामसभा में ही निर्णय लिया गया कि प्रशासन से प्रतिमा स्थापित नहीं होने देने का आग्रह किया जाएगा। प्रशासन द्वारा मदद नही मिलने पर खुद रोकने के लिए भी ग्रामीण तैयार हैं।

-------

आरएसएस व बीजेपी को जोड़ने का प्रयास

जबरन प्रतिमा स्थापित करने के लिए छात्र संघ के युवाओं द्वारा आरएसएस, बीजेपी व बजरंग दल द्वारा विरोध करने की बात की जा रही है। वीडियो वायरल कर बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने के लिए ही डा. रामदयाल मुंडा की प्रतिमा का लगाने का विरोध किया जा रहा है। जबकि यह पूरी तरह झूठ है। इसकी जानकारी देते हुए ग्रामप्रधान रंजीत पाहन ने कहा कि महादेव मंडप के समीप किसी की भी प्रतिमा स्थापित नहीं की जा रही है।

---------

समाज के अगुवा स्थापित करा रहे प्रतिमा

प्रतिमा लगाने की तैयारी कर रहे आदिवासी छात्र संघ के जिला सचिव संदीप उराव ने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए मौखिक रूप से बैठक करने के लिए कहा गया था। लेकिन बैठक नहीं की गई। इसके बाद समाज के अगुवा व बुद्धिजीवियों ने जल्द प्रतिमा लगाने के लिए कहा, इसलिए प्रतिमा लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा पद्मश्री डा. रामदयाल मुंडा सभी के लिए सम्मानित हैं। प्रतिमा लगाने का का विरोध नहीं करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.