भोली-भाली युवतियों को फंसा कर धर्म परिवर्तन का चल रहा खेल : स्वामी दिव्यज्ञान
ाधु-संत समाज के स्वामी दिव्यज्ञान महाराज ने कहा कि भोली-भाली हिदू युवतियों को फंसा कर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है।
जागरण संवाददाता, रांची : साधु-संत समाज के स्वामी दिव्यज्ञान महाराज ने कहा कि भोली-भाली हिदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण का खेल चल रहा है। लव जिहाद की साजिश को देशवासियों को समझना होगा। मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में स्वामी दिव्यज्ञान ने कहा कि रांची की तारा शाहदेव प्रकरण हो या फिर सोनभद्र, हरियाणा की घटना। सभी में समानता है। समय रहते नहीं चेते तो बड़ी मुश्किल में पड़ेंगे।
राज्य के हेमंत सोरेन सरकार हमला हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिदू धर्मगुरु, बाबा, पाहन आदि से तो नहीं मिले लेकिन कार्डिनल से मिले। यह कैसी धर्मनिरपेक्षता है? अभी छोटानागपुर डायोसिस सीएनआइ में संपत्ति लेकर विवाद छिड़ा है। सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं कर रही है। मामला मंदिर-मठ जुड़ा मामला हो तो सरकार तुरंत एक्शन लेती है। उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकतर निजी विद्यालय मिशनरी के हैं। इन स्कूलों में गैर ईसाइयों को भी मरियम और जीसस क्राइस्ट पढ़ाया जाता है। इनमें अन्य देवी, देवताओं और धर्म के विषय में शिक्षा क्यों नहीं दी जाती है। विद्यालय एक धर्म का प्रचार न करें। धर्मांतरण के विषय पर उन्होंने कहा कि जो आदिवासी अपना मूल रीति-रिवाज को छोड़कर ईसाई धर्म स्वीकार कर लेते हैं उनको आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। सरकार ऐसे धर्मांतरित व्यक्ति की पहचान करें। मौके पर संत समाज के सच्चिदानंद मिश्रा, रवि मुंडा, विजय कुमार, अटल पाण्डेय, कुशाग्र कुणाल आदि उपस्थित थे।