Move to Jagran APP

अखंड भारत का सपना जरूर साकार होगा : आरएसएस

आरएसएस के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख हरिनारायण ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत को खंडित आजादी मिली। यह पूर्ण होकर रहेगी। वे बुधवार को अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 04:17 AM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 04:17 AM (IST)
अखंड भारत का सपना जरूर साकार होगा : आरएसएस
अखंड भारत का सपना जरूर साकार होगा : आरएसएस

जागरण संवाददाता, रांची : आरएसएस के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख हरिनारायण ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश को खंडित आजादी मिली। महात्मा गांधी भी विभाजन को नहीं रोक सके थे। यह विभाजन राष्ट्रभक्तों के हृदय में शूल की तरह आज भी चुभ रहा है। एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब अखंड भारत का सपना साकार होगा। वे बुधवार को आरएसएस की ओर से बिरसा चौक स्थित बिरसा नगर में आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लॉर्ड माउंटबेटन, मो जिन्ना सहित सात लोगों ने 40 करोड़ देशवासियों के मत के खिलाफ जाकर देश के विभाजन को स्वीकार कर लिया। देश की आजादी में कुछ लोगों की ही भूमिका नहीं थी। लाखों गुमनाम युवा, स्त्री, बच्चों ने अपनी बलिदानी देकर आजादी के मुहीम को गति प्रदान की। बाद में कांग्रेस के थके-हारे नेताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन को हाईजैक कर अंग्रजों से आजादी की भीख मांगनी शुरू कर दी। इस कारण सांस्कृतिक आंदोलन को काफी नुकसान पहुंचा। इसी का परिणाम है कि 15 अगस्त को देश को खंडित आजादी का दिन देखना पड़ा। इस दौरान शहीदों की कुर्बानी कभी व्यर्थ न जाने देंगे हम.., आजादी अभी अधूरी है, सपना सच होना बाकी है..आदि नारों के बीच कार्यकर्ताओं को अखंड भारत का संकल्प दिलाया गया। मौके पर मुख्य रूप से शक्तिनाथ लाल दास, राजेंद्र सिंह, शशि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। विश्व हिदू परिषद की ओर से भी राज्य के दर्जनों स्थानों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिंदू समाज को एकजूट करें, देश बनेगा अखंड : सीपी सिंह

-हिदू युवा शक्ति की ओर से पहाड़ी मंदिर में अखंड दिवस का आयोजन रांची : पहाड़ी मंदिर प्रांगण में बुधवार को अखंड भारत दिवस मनाया गया। हिदू युवा शक्ति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह सहित कई लोग शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि सीपी सिंह ने कहा कि अखंड भारत बनाने के लिए सर्वप्रथम हिंदू समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है। इसमें युवाओं की भूमिका ज्यादा है। हम अपने जीवन में अनुशासन का पालन कर राष्ट्र को उन्नति के मार्ग पर ले जाएं। कार्यक्रम संयोजक सत्य प्रकाश सिंह ने अखंड भारत की परिकल्पना का बोध कराया। कार्यक्रम का मंच संचालन अनिल राम ने किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुजीत सिंह, काली सोनी, दीपक झा, प्रकृत सिंह, मदन साहू, दिलीप राम, ओम प्रकाश मिश्रा, अमित सत्यदेव सिंह, रवि गुप्ता, संजीव कुमार, आदर्श कुमार, सोनू मिश्रा सहित संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। विहिप के रांची महानगर ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

रांची : विश्व हिदू परिषद की ओर से रांची महानगर में कई स्थानों पर बुधवार की शाम अखंड भारत सकल्प दिवस मनाया गया। इस मौके पर भारत मां का पूजन किया गया। अलबर्ट एक्का चौक पर आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, विभाग सहमंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, विभाग मंत्री कृष्ण कुमार झा, महानगर मंत्री रविशकर, महानगर संयोजक रोहित परमार, महानगर सहमंत्री चंद्रदीप दुबे, महानगर उपाध्यक्षद्वय नंदकिशोर अग्रवाल एवं नंदकिशोर प्रसाद उपस्थित थे। इनके अलावा दीपक ठाकुर, शाश्वत, विशाल, निखिल, संजय गुप्ता, दीपेश, आदर्श, अभिषेक, पिंटू, सुबोध, मृत्युंजय, पीयूष, हर्ष, राहुल शर्मा, प्रभात, राकेश आदि कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थिति दी। वहीं कोकर चौक पर गंगा यादव की उपस्थिति में पूजन हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.