53700 क्िवटल चीनी के लिए जारी हुआ टेंडर
रांची : राज्य के अंत्योदय परिवारों को चीनी मुहैया कराने के लिए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभ्
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Sep 2017 02:59 AM (IST)Updated: Sun, 10 Sep 2017 02:59 AM (IST)
रांची : राज्य के अंत्योदय परिवारों को चीनी मुहैया कराने के लिए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने टेंडर आमंत्रित किया है। टेंडर पलामू प्रमंडल के उपभोक्ताओं के लिए 5400, उत्तरी छोटानागपुर के लिए 15230, दक्षिणी छोटानागपुर के लिए 11770, कोल्हान के लिए 11130 तथा संताल परगना प्रमंडल के लिए 10170 क्विंटल चीनी की आपूर्ति के लिए जारी किया गया है। रिवर्स ऑक्शन प्रक्रिया के तहत टेंडर 14 सितंबर को फाइनल होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें