झारखंड के 10 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पदक की अनुशंसा, 26 जनवरी को महामहिम देंगे सम्मान
Jharkhand Police. नए साल में गणतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के दस पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक की अनुशंसा केंद्र को भेजी गई है।
रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य के दस पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए राष्ट्रपति पदक की अनुशंसा की गई है। राष्ट्रपति को भेजी गई अनुशंसा सूची में जैप के डीजी नीरज सिन्हा, सीआइडी एडीजी अजय कुमार सिंह ही नहीं, सीआरपीएफ में आइजी एमएस भाटिया भी शामिल हैं। 1993 बैच के आइपीएस अधिकारी एमएस भाटिया केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वर्तमान में सीआरपीएफ में पदस्थापित हैं। उनके अनापत्ति प्रमाण पत्र पर पुलिस मुख्यालय व सरकार ने भी अपनी सहमति दे दी है। चयनित उम्मीदवारों को 26 जनवरी 2019 को राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार मिलता है।
इन पुलिस अफसरों व कर्मियों की भेजी गई है सूची : - विशिष्ट सेवा पुलिस पदक : अजय कुमार सिंह (एडीजी सीआइडी), एमएस भाटिया (आइजी, सीआरपीएफ), संगीता कुमारी (डीआइजी, कार्मिक)।- सराहनीय सेवा में राष्ट्रपति पुलिस पदक : नीरज सिन्हा (डीजी, जैप), अश्विनी कुमार सिन्हा (एसपी, गुमला), डा. शम्स तबरेज (एआइजी सह स्पेशल असिस्टेंट टू डीजीपी), अजीत पीटर डुंगडुंग (एसपी यातायात), सुधीर कुमार (डीएसपी सीसीआर, जमशेदपुर), अरविंद कुमार (पुलिस निरीक्षक, गुमला), देवेंद्र कुमार सिंह (एएसआइ, रांची), प्रफुल्ल किंडो (हवलदार, बोकारो) व भानु प्रताप (हवलदार, बोकारो)।