Move to Jagran APP

Weather Update: इस हफ्ते बारिश के आसार कम, छह दिनों तक तापमान में वृद्धि, शुष्क रहेगा मौसम

Weather Forecast मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आगामी छह दिनों तक रांची समेत आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 12:09 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 07:15 PM (IST)
Weather Update: इस हफ्ते बारिश के आसार कम, छह दिनों तक तापमान में वृद्धि, शुष्क रहेगा मौसम
Weather Update: इस हफ्ते बारिश के आसार कम, छह दिनों तक तापमान में वृद्धि, शुष्क रहेगा मौसम

रांची, जेएनएन : मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आगामी छह दिनों तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि अगले छह दिनों तक रांची का अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक व न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 27 मार्च को रांची का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

loksabha election banner

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 मार्च से नौ अप्रैल तक पूरे राज्य के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। फिलहाल तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान हैं। हालांकि लॉकडाउन के कारण शहरवासी अपने-अपने घरों में कैद हैं। स्कूल, दफ्तर, दुकानें आदि भी बंद हैं, जिसके कारण आम लोगों को तीखी धूप से राहत है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची के अधिकतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट व न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। बता दें कि मार्च के महीने में इस साल रिकार्डतोड़ बारिश हुई है। हर कुछ दिनों पर बारिश का एक पैटर्न देखने को मिला है।

रविवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

  1. रांची 32.5 19.5
  2. जमशेदपुर 37.6 21.6
  3. डालटनगंज 34.4 19.8
  4. बोकारो 36.5 20.1
  5. चाईबासा 37.4 21.8

आद्रर्ता की मात्रा (फीसद में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

  1. रांची 55 37
  2. जमशेदपुर 41 24
  3. डालटनगंज 67 35
  4. बोकारो 81 46
  5. चाईबासा 49 47

पिछले दिनों रांची का तापमान (डिसे. में)

तिथि अधिकतम न्यूनतम

  1. 28 ...32.4 20.4
  2. 27 ...34.1 19.0
  3. 26 ...32.4 17.5
  4. 25 ...31.2 17.4

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.