Move to Jagran APP

फणि से रांची का पारा 11 डि.से. नीचे लुढ़का, देर रात होती रही बारिश

रांची फणि के प्रभाव से शुक्रवार को रांची के अधिकतम तापमान में 11 डिग्री की कमी आई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 01:46 AM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 01:46 AM (IST)
फणि से रांची का पारा 11 डि.से. नीचे लुढ़का, देर रात होती रही बारिश
फणि से रांची का पारा 11 डि.से. नीचे लुढ़का, देर रात होती रही बारिश

जागरण संवाददाता, रांची : फणि के प्रभाव से शुक्रवार को रांची के अधिकतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने रांची का अधिकतम तापमान 26.7 व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। गुरुवार को रांची का अधिकतम 35.8 व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

loksabha election banner

इधर, शुक्रवार सुबह 12 बजते ही रांची में बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और सामान्य गति की अपेक्षा तेज हवा चली। शाम होते ही हवा की गति में वृद्धि के साथ-साथ तेज बारिश हुई। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप से परेशान शहरवासियों ने फणि के असर के बाद राहत की सांस ली। स्कूलों में छुंट्टी घोषित होने के कारण बच्चे भी दिनभर घर के अंदर बने रहे। कई सरकारी दफ्तरों में आम दिनों की अपेक्षा काफी कम संख्या में अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। शाम पांच बजते ही अधिकतर सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसर गया। आम दिनों की अपेक्षा सड़क पर वाहनों का आवागमन भी सामान्य रहा। तापमान में गिरावट के कारण कुछ वाहन चालक स्वेटर, वंड चिटर व जैकेट पहने नजर आए।

सुबह आठ से 10 बजे के बीच हुआ लैंडफॉल

मौसम विभाग के निदेशक एसडी कोटाल ने बताया कि पुरी के समीप सुबह आठ से 10 बजे के बीच सीवियर एक्सट्रीम साइक्लोनिक सर्कुलेशन का लैंडफॉल हुआ। उस समय चक्रवातीय तूफान की गति 170 से 180 किमी. प्रति घंटा थी। उन्होंने बताया कि रात 11 से शनिवार की सुबह 5:30 बजे तक पूर्वी सिंहभूम में चक्रवातीय तूफान का असर रहेगा। इसके अलावा सरायकला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम का पूर्वी भाग, खूंटी व सिमडेगा भी प्रभावित होगा। दक्षिण-पूर्वी जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी. प्रति घंटा रहने की संभावना है। बताया कि उत्तरी बंगाल की ओर चक्रवातीय तूफान के बढ़ते ही उत्तर-पूर्वी जिले प्रभावित होंगे। इन जिलों में धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, दुमका व पाकुड़ शामिल हैं। पलामू, गढ़वा व लातेहार में इस सिस्टम का असर सबसे कम होगा। रांची व आसपास के क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी, जबकि हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी. प्रति घंटा हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है। सोमवार से आसमान साफ होगा। शुक्रवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 26.7 24.0

कांके 25.6 23.7

जमशेदपुर 27.2 25.8

डालटनंगज 37.8 29.1

-----

आ‌र्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 92 67

जमशेदपुर 85 80

डालटनगंज 86 55

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.