Move to Jagran APP

देश तोड़ने व संविधान बदलने वाले को दिल्ली की जनता ने नकारा : तेजस्वी

राची राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को रिम्स में अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिले। प्रेस से बात करते हुए कहा कि संविधान बदले की कोशिश करने वाली भाजपा को दिल्ली से सही जवाब दिया है। ऐसा ही बिहार में भी होगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 12:54 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 12:54 AM (IST)
देश तोड़ने व संविधान बदलने वाले को दिल्ली की जनता ने नकारा : तेजस्वी
देश तोड़ने व संविधान बदलने वाले को दिल्ली की जनता ने नकारा : तेजस्वी

राची : राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को चारा घोटाले में सजायाफ्ता और रिम्स में इलाजरत अपने पिता लालू प्रसाद से मुलाकात की। तेजस्वी यादव ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की है। मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। वहीं दिल्ली चुनाव में आप और केजरीवाल की जीत पर कहा कि देश तोड़ने वाले और संविधान बदलने वाले को दिल्ली की जनता ने नकार दिया।

prime article banner

तेजस्वी ने कहा कि झारखंड चुनाव के बाद दिल्ली में भी भाजपा की पराजय का असर बिहार के चुनावों पर भी पड़ेगा। बिहार की जनता इनसे इस बात पर नाराज है कि उसने वोट दिया था विकास के लिए और ये देश को विनाश की ओर ले जा रहे हैं। बिहार की डबल इंजन की सरकार ने बिहार की जनता को हर मोर्चे पर धोखा देने का काम किया। बजट में भी बिहार को न तो विशेष राज्य का दर्जा मिला न कोई पैकेज मिला। हद तो ये हो गई है कि आयुष्मान का पैसा भी नहीं मिला, डबल इंजन की सरकार में अपराध के मामले में बिहार नंबर एक पर है।

झारखंड, दिल्ली के बाद अब बिहार की बारी : जयप्रकाश

राज्य ब्यूरो, रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा है कि झारखंड और दिल्ली की जनता ने भाजपा को नकार दिया। अब बिहार की बारी है। बिहार में भी अहंकारी सरकार का पतन होगा। यादव बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह में डा. अरुण राय के नेतृत्व में कई चिकित्सक पार्टी में शामिल हुए। पार्टी ने 21 फरवरी को विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा का भी निर्णय लिया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर दास, प्रवक्ता अनिता यादव, विनोद यादव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK