Move to Jagran APP

बिहार की बाढ़ को घोषित करें राष्ट्रीय आपदा, दें 10 हजार करोड़ का पैकेज : तेजस्‍वी Ranchi News

Jharkhand. बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव शनिवार काे अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने रांची के रिम्‍स पहुंचे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 03:37 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 10:26 PM (IST)
बिहार की बाढ़ को घोषित करें राष्ट्रीय आपदा, दें 10 हजार करोड़ का पैकेज : तेजस्‍वी Ranchi News
बिहार की बाढ़ को घोषित करें राष्ट्रीय आपदा, दें 10 हजार करोड़ का पैकेज : तेजस्‍वी Ranchi News

रांची, जासं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने बिहार के लिए दस हजार करोड़ रुपये विशेष आर्थिक सहायता देने की गुजारिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की। तेजस्वी शनिवार को अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने रांची के रिम्स पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए लालू जी को जमानत देने पर न्यायालय को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि लालू जी से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली।

loksabha election banner

इसके अलावा उन्होंने अपने पिता को बिहार में बाढ़ से आई तबाही के बारे में बताया। साथ ही सुखाड़ के बारे में भी बताया। कहा कि एक तरफ आधा बिहार बाढ़ में डूबा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ आधा बिहार सुखाड़ से जूझ रहा है। तेजस्वी ने कहा कि बाढ़ से तबाही की खबर सुनकर लालू जी चिंतित हैं। तेजस्वी ने अपने पिता को यह भी बताया कि कैसे राजद कार्यकर्ता बिहार में बाढ़ पीडि़तों की मदद कर रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में भी झारखंड की तरह डबल इंजन की सरकार है। लेकिन इस डबल इंजन की सरकार ने बिहार को न विशेष राज्य का दर्जा दिया और न ही विशेष पैकेज। उन्होंने बिहार में आई बाढ़ को केंद्र की मोदी सरकार से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। उन्होंने इसके लिए दस हजार करोड़ रुपये का पैकेज तत्काल देने की भी मांग की। ताकि बिहार में बाढ़ और सुखाड़ से लोगों को हुए नुकसान की भरपाई हो सके। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आएं और बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करें। बिहार में आरएसएस की जासूसी को लेकर कहा कि यह जासूसी की बात है या कोई और बात है, यह तो बाद की बात है। इस पर नीतीश जी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

आधार क्षेत्रों में उम्मीदवारी की दावेदारी करेगा राजद
बिहार के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि राजद आसन्न  विधानसभा चुनाव में आधार क्षेत्रों में अपनी उम्मीदवारी की दावेदारी करेगा। इससे पूर्व राजद अपनी मजबूती की पड़ताल के लिए एक कमेटी गठित करेगा, जो झारखंड की सभी विधानसभाओं की समेकित रिपोर्ट देगी। इसके बाद राजद मजबूती के साथ महागठबंधन में शामिल दलों के बीच अपनी दावेदारी पेश करेगा। तेजस्वी शनिवार को राजद के हरमू बाइपास रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे।
तेजस्वी ने झारखंड के राजद कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे दल की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। आनेवाले दिनों में राजद सशक्त विपक्ष की भूमिका में होगा। इस बीच उन्होंने राज्य की रघुवर सरकार पर प्रहार किया तथा उसे हर मोर्चे पर विफल करार दिया। कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, विधि-व्यवस्था, मॉब लिंचिंग की घटनाएं इसकी बानगी है।
उन्होंने कहा कि नई सरकार लाएंगे, नया देश बनाएंगे का सपना देखने वाले लोगों को भाजपा को खासा नाराज किया है। उसने समाज में जहर फैलाने का काम किया है। झारखंड में राजद के दो फाड़ होने से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजद से न तो राष्ट्रीयता दूर हुई है और न ही जनता। राजनीतिक दलों में आना-जाना लगा रहता है। लोगों की अपनी-अपनी महत्वाकांक्षाएं हैं। ऐसे भी देश की शायद ही कोई ऐसी पार्टी होगी, जहां ऐसा नहीं हुआ होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.