Move to Jagran APP

रांची रेलवे स्टेशन से किशोर व एक किशोरी बरामद, चाइल्ड लाइन को किया सुपुर्द

रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने एक किशोर और एक किशोरी को बरामद किया है। किशोर- किशोरी रेलवे स्टेशन परिसर में बैठे हुए थे। दोनों डरे - सहमे लग रहे थे। शक होने पर आरपीएफ की उप निरीक्षक सुनीता तिर्की के साथ महिला कांस्टेबल शांति कुमारी उनके पास पहुंचीं।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 12:09 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 12:09 PM (IST)
रांची रेलवे स्टेशन से किशोर व एक किशोरी बरामद, चाइल्ड लाइन को किया सुपुर्द
रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने एक किशोर और एक किशोरी को बरामद किया है।

 रांची, जासं। रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने एक किशोर और एक किशोरी को बरामद किया है। किशोर- किशोरी रेलवे स्टेशन परिसर में बैठे हुए थे। दोनों डरे - सहमे  लग रहे थे। शक होने पर आरपीएफ की उप निरीक्षक सुनीता तिर्की के साथ महिला कांस्टेबल शांति कुमारी और सोमा हलधर उनके पास पहुंचे। उनके साथ सहायक उप निरीक्षक रविशंकर, कांस्टेबल सलीम सिद्दीकी और हेमंत भी थे।

loksabha election banner

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लोग रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के खासी टोला और चिपा थाना के टोको टांगरी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे लोग हावड़ा जाने वाले हैं और ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। इस पर उनके परिजनों का नंबर मांगा गया। उन्होंने परिजनों के नंबर देने से इनकार किया। किशोर और किशोरी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर दोनों को रांची की चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.