Move to Jagran APP

झारखंड के वरिष्‍ठ पत्रकार मधुकर को पर्यावरण संरक्षण सम्‍मान

Madhukar. महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी और प्रपौत्र तुषार गांधी ने अलवर के भिकनपुरा स्थित तरुण भारत संघ में एक समारोह में पत्रकार मधुकर को पर्यावरण संरक्षण सम्मान दिया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 06:50 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 06:50 PM (IST)
झारखंड के वरिष्‍ठ पत्रकार मधुकर को पर्यावरण संरक्षण सम्‍मान
झारखंड के वरिष्‍ठ पत्रकार मधुकर को पर्यावरण संरक्षण सम्‍मान

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी और उनके प्रपौत्र तुषार गांधी द्वारा आज राजस्थान अलवर के भिकनपुरा स्थित तरुण भारत संघ में आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ पत्रकार मधुकर को पर्यावरण संरक्षण सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर देश के जाने-माने पर्यावरणविद और पर्यावरण के काम में जुटे कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता तरुण भारत संघ के अध्यक्ष जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने की।

loksabha election banner

इस अवसर पर अरुण गांधी ने कहा कि पूरे देश में ही नीचे नीचे बैठे हुए पूरे देश में गांधी के विचारों पर छिटपुट काम हो रहा है। लेकिन राजेंद्र सिंह जैसे लोग इन कार्यकर्ताओं को जोड़कर उन्हें सम्मानित कर एक बड़ा संगठन खड़ा कर तंत्र को लोक के साथ जोड़ने में मां की भूमिका निभा रहे हैं। गांधीजी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा कि दुनिया को अहिंसा की आग में जलने से बचाने के लिए एकमात्र रास्ता अहिंसा और सत्याग्रह ही है। हिंसा जो दिखती नहीं है वह ज्यादा खतरनाक है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह कहा कि जल बचेगा तभी जीवन बचेगा इसके लिए सब लोगों को मिल जोड़कर काम करना चाहिए।

पर्यावरणविद एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री घनश्याम जी को आज तरुण भारत संघ,अलवर (राजस्थान) द्वारा पर्यावरण क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिये "तरुण भारत पर्यावरण रक्षक सम्मान 2018"  सर्वश्री अरुण गांधी, तुषार गांधी तथा राजेन्द्र सिंह द्वारा  दिया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आये सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.