Move to Jagran APP

राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में तमिलनाडु के इलमपर्थी व इंदिरा शीर्ष पर

रांची, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में छठे राउंड की समाप्ति के बाद बालक वर्ग में तमिलनाडु के एआर इलमपर्थी छह अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। असम के मयंक चक्रवर्ती, तमिलनाडू के आकाश जी. और कर्नाटक के अभुदय संतोष साढ़े पाच अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 12:52 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 12:52 PM (IST)
राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में तमिलनाडु के इलमपर्थी व इंदिरा शीर्ष पर
राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में तमिलनाडु के इलमपर्थी व इंदिरा शीर्ष पर

रांची, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में छठे राउंड की समाप्ति के बाद बालक वर्ग में तमिलनाडु के एआर इलमपर्थी छह अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। असम के मयंक चक्रवर्ती, तमिलनाडू के आकाश जी. और कर्नाटक के अभुदय संतोष साढ़े पाच अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बालिका वर्ग में तमिलनाडु की इंदिरा प्रियदर्शिनी छह अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

loksabha election banner

कर्नाटक की शनिकम्मु मनस्वी साढ़े पाच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जमशेदपुर की सारा जैन आध्र प्रदेश की स्वाती को हराकर 4 अंकों के चौथे स्थान पर है। श्री दिगंबर जैन भवन में चल रहे प्रतियोगिता के छठे राउंड का का उद्घाटन झारक्राफ्ट के एमडी. मंजुनाथ भजन्त्री ने किया।

छठे राउंड के ओपन वर्ग में तमिलनाडु के एआर इलमपर्थी ने ओडिशा के प्रियाश दास को, तमिलनाडू के आकाश जी. ने आध्र प्रदेश के तनीश साई को हराया। राजस्थान के भरदिया यश ने दिल्ली के दैविक वाधवन को, उत्तराचल के एस रौतेला ने हरियाणा के निर्णय गर्ग को, कर्नाटक के अपुर्वा कांबले ने आध्र प्रदेश के वेंकट रित्विक को पराजित किया। तेलंगाना के रघुराम रेड्डी कर्नाटक के सचित कत्ती को , हरियाणा के स्पर्श बिष्ट ने महाराष्ट्र के अरव लखानी को, आध्र प्रदेश के मो. इमरान ने तेलंगाना के आदी रेड्डी अर्जुन को हराया। असमके मयंक चक्रवर्ती और कर्नाटक के अभ्युदय संतोष के बीच मुकाबला ड्रा रहा।

बालिका वर्ग में तमिलनाडु की इंदिरा प्रियदर्शिनी ने महाराष्ट्र की दिशा पाटिल को, ओडिशा की पलक महापात्रा ने कर्नाटक की श्रीहरिणी को, गुजरात की पाचाल हिया ने तमिलनाडू की अश्वनिका मनी को हराया। बंगाल की स्नेहा हलधर ने कर्नाटक की अवन्तिका नारायण को, महाराष्ट्र की सुहानी लोहिया ने दिल्ली की आद्या गुप्ता को, छत्तीसगढ़ की महक माथुर ने आध्र प्रदेश की मिनाक्षी को, बंगाल की देबप्रिया मन्ना ने ओडिशा की आरूषी श्रीचन्दन को, पुडुचेरी की टी. धानिया ने तमिलनाडू की जयश्री एम. को पराजित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.